राजस्थान में आज से नायरा एनर्जी के पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। कच्चे तेल के दाम बढ़ने के चलते कंपनी ने यह फैसला लिया है। अब नायरा एनर्जी का पेट्रोल 105 रुपये की जगह 110 रुपये प्रति लीटर मिलेगा, जबकि डीजल की कीमत 90 रुपये से बढ़कर 93 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
बता दें कि, प्रदेश में नायरा एनर्जी के करीब 900 पेट्रोल पंप हैं, जिससे बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं पर इसका सीधा असर पड़ेगा। देशभर में भी कंपनी के लगभग 7 प्रतिशत पेट्रोल पंप हैं। ऐसे में कीमतों में इस बढ़ोतरी से आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ना तय माना जा रहा है।
आपको बता दें कि, मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों को बड़ी राहत दी है। ग्लोबल कच्चे तेल की आपूर्ति संकट के बीच सरकार ने पेट्रोल और डीजल ने एक्साइज ड्यूटी को घटा दिया है। सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये घटाकर 3 रुपये कर दिया है, जबकि डीजल पर एक्साइज ड्यूटी जीरो कर दिया है।
बताए कि इस सकंट के समय तेल कंपनियों को महंगे दामों पर कच्चा तेल खरीदना पड़ रहा था, जिसे लेकर सरकार ने ये राहत दी है। हालांकि इस दौरान राज्य सरकारों का वैट लागू रहेगा। पहले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये था और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये प्रति लीटर था हालांकि अब इसमें 10 रुपये की कटौती की गई है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…