Uncategorized

सड़क पर विमान को धक्का मारकर ले गए लोग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियों काफी तेजी से वायरल हो रहा है। मामला यूपी के अमेठी जिले का है जहां फुरसतगंज स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी परिसर के पास सड़क पर एक ट्रेनी विमान को धक्का देकर आगे बढ़ाया जाता है। इस विमान को किसी मशीन के जरिए धक्का नहीं लगाया जाता बल्कि पांच युवक मिलकर इस धक्का दे रहे।

वीडियों में देखा जा सकता है कि एक प्रशिक्षण विमान सड़क पर खड़ा है और कुछ युवक उसे पीछे से धक्का देकर आगे बढ़ रहे है। वैसे तो विमान को रनवे या हैंगर से लाने के लिए विशेष तकीकों की मदद से धकेला या खींचा जाता लेकिन सड़क पर खड़े इस विमान को ले जाना लोगों को हैरान कर दिया।

वहीं, जब वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में इसे देसी जुगाड़ बताया तो कई लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए लेकिन कुछ युजर्स ने यह सवाल किया कि सड़क पर विमान कैसे आया ?

वीडियो वायरल होने के बाद जब मामला चर्चा में आया, तो संबंधित विभाग की ओर से भी प्रतिक्रिया दी गई। अधिकारियों का कहना है कि यह कोई लापरवाही या सुरक्षा में चूक नहीं है। उनके मुताबिक, अकादमी परिसर में रखे पुराने और इस्तेमाल से बाहर हो चुके प्रशिक्षण विमानों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा था। इसी प्रक्रिया के तहत विमान को दीवार के पास ले जाया जा रहा था, और उसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

1 hour ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

3 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago