भारत

भारत के लोग खुश नहीं है क्योंकि वर्ल्ड हैपिनेस इंडेक्स में भारत की स्थिति थोड़ी बहुत तो सुधरी हैलेकिन हम पाकिस्तान और नेपाल से भी पीछे हैं। एक बार फिर फिनलैंड को दुनिया का सबसे खुशहाल देश घोषित किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि लगातार आठ साल से फिनलैंड अपना पहला स्थान बरकरार रखने में सफल साबित हुआ है। यानि कि युरोप का ये देश दुनिया में सबसे ज्यादा खुशहाल है। वहीं जब भारत की बात करें तो 147 देशों में अपना भारत 118वें स्थान पर है तो आप सोच सकते हैं कि भारत के लोग खुश हैं ही नहीं।

हैपिनेस रिपोर्ट में इस साल भारत का स्कोर हालांकि सुधरा है। ये सुधरकर 4.389 हो गया है लेकिन भ्रष्टाचार की धारणा और लोगों के बीच उदारता की कमी ने इसकी रैंकिंग पर नकारात्मक असर डाला है। वर्ष 2022-24 के खुशी सूचकांक में 2021-23 की अपेक्षा भारत ने अपने स्कोर में मामूली सुधार किया है। विश्व खुशी रिपोर्ट 2025 में यह बात सामने आई है। यह रिपोर्ट गुरुवार को जारी की गई है। रिपोर्ट के अनुसार खुशी सूचकांक में भारत का स्कोर 10 में से 4.389 पर आ गया है, जो पहले 4.054 था। रिपोर्ट में जिन 147 देशों का विश्लेषण शामिल किया गया, उनमें भारत 118वें नंबर है। पहले भारत 143 देशों में 126वें स्थान पर था।

 

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है