Categories: देश

8वें वेतन आयोग को लेकर पेंशनर्स की 11 मांगें, पीएम मोदी को भेजा प्रस्ताव; जानें क्या होगा फायदा

 नई दिल्‍ली
8वें वेतन आयोग को लेकर पेंशनर्स ने केंद्र सरकार के सामने अपनी मांगे रखी हैं. पेंशनर्स संगठनों ने पीएम मोदी को एक पत्र भेजा है और मांग की है कि उन्‍हें पेंशन में कम से कम 20 फीसदी की अंतरिम राहत दी जाए. साथ ही पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और 8वें वेतन आयोग के दायरे में 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर्ड हुए कर्मचारियों को भी शामिल करने की मांग की है। 

फोरम ऑफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन (FCPA) ने 25 नवंबर को नई दिल्‍ली के ईस्‍टर्न कोर्ट में सामूहिक धरने के बाद पीएम को लेटर भेजा है. इसमें केंद्र सरकार, रेलवे, डिफेंस, BSNL/MTNL, बैंक और स्वायत्त संस्थाओं के पेंशनर्स के साथ फैमिली पेंशनर्स से जुड़ी समस्‍याओं के बारे में बात की गई है। 

1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर्ड हुए कर्मचारी भी पेंशन में हो शामिल
संगठन ने पीएम मोदी से मांग की है कि 8th Pay Commission के टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) में स्‍पष्‍ट तौर से यह शामिल किया जाए कि 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन भी रिवाइज की जाएगी. इसके अलावा संगठन ने वैलिडेशन ऑफ पेंशन रूल्स एक्ट, 2025 को पूरी तरह वापस लेने की मांग की है। 

क्‍या है पेंशनर्स की 11 मांगे? 

    पेंशन वैलिडेशन एक्ट 2025 वापस लेने की मांग
    1 जनवरी, 2026 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों को भी पुराने पेंशन का फायदा 
    पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने की मांग
    BSNL और MTNL पेंशनर्स की पेंशन में संशोधन
    बैंक पेंशनर्स की पेंशन अपडेट किया जाए
    स्वायत्त संस्थाओं के पेंशनर्स को भी मिले लाभ
    50% DA और DR को बेसिक वेतन-पेंशन में मिलाने की मांग
    पेंशन में कम से कम 20% अंतरिम राहत मिले
    कम्यूटेड पेंशन की बहाली का समय घटना चाहिए
    CGHS सुविधाओं का विस्तार और मेडिकल अलाउंस बढ़ना
    सभी पेंशनर्स के बीच समानता की मांग की गई है

पेंशनर्स को किस बात का है डर? 
पेंशनर्स की प्रमुख चिंता 1 जनवरी, 2026 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों को लेकर है. एसोसिएशन का कहना है कि 8वें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस में इस श्रेणी के पेंशनर्स की पेंशन में संशोधन को स्‍पष्‍ट तौर पर नहीं बताया गया है. ऐसे में संगठन को आशंका है कि अगर इस संबंध में स्पष्ट प्रावधान नहीं किया गया तो कट-ऑफ डेट के आधार पर पुराने और नए पेंशनर्स के साथ अलग-अलग व्यवहार हो सकता है. इसी वजह से ये सभी मांग की जा रही हैं। 

News Desk

Recent Posts

उफरैंखाल को मिली 8.73 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गांव उफरैंखाल में शिक्षा और खेल सुविधाओं को विस्तार देने…

5 hours ago

बेटियों को समान अवसर और सुरक्षित माहौल देना सबकी जिम्मेदारी : रेखा आर्या

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल…

5 hours ago

पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की

मॉस्को  रूस और पश्चिमी देशों के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…

6 hours ago

सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका

दुबई  जियोपॉलिटिक्स में कई बार बड़े-बड़े सपने तो खूब बुने जाते हैं, लेकिन प्लानिंग की…

6 hours ago

रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा

कोलकाता   भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि रिंकू सिंह को कोलकाता…

6 hours ago

13 जिलों में परखी गई आपदा से निपटने की तैयारी।

भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने जैसी आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील उत्तराखंड में शनिवार…

6 hours ago