Uncategorized

नेपाल में त्रिशूली नदी में गिरी यात्री बस, 18 लोगों की मौत !

नेपाल की राजधानी काठमांडू में बड़ा सड़क हादसे की जानकारी सामने आई है। पोखरा से काठमांडू आ रही एक यात्री बस त्रिशूली नदी में गिर गई। इस दुघर्टना में 18 लोगों के मरने की खबर है जिनमें 12 पुरुष और 6 महिलाएं है।

बताए कि बस देर रात 1 बजे के करीब पृथ्वी राजमार्ग के अंतर्गत पोखरा से काठमांडू की ओर आ रही थी। बस धादिंग के बेनिघाट रोरांग में त्रिशूली नदी किनारे जा गिरी। बस सड़क से लगभग 300 मीटर नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली।

वहीं, इस हादसे में कुल 26 लोगों को अस्पताल भेजा गया। बस में 44 यात्री सवार थे। बता दें कि, इस हादसे में विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। मृतकों में एक पुरुष और एक महिला विदेशी नागरिक भी शामिल हैं और दोनों न्यूजीलैंड के निवासी बताए गए हैं दुर्घटनास्थल से सभी घायलों को निकाल लिया गया है।

बता दें कि, कुछ घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है, जबकि अधिकांश को उपचार के लिए काठमांडू रेफर किया गया है।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago