पाकिस्तानी दिग्गज ने की एमएस धोनी की जमकर तारीफ, बोले- सदियों में एक बार आता है ऐसा कप्तान

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की जान महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल में बतौर खिलाड़ी संन्यास लेने और मेंटर की भूमिका में आने के बाद हर तरफ उनकी ही चर्चा हो रही है.

इस बीच पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज बासित अली ने धोनी के इस दमदार सफर और उनके क्रिकेट योगदान पर खुलकर बात की है. बासित अली का मानना है कि धोनी जैसे खिलाड़ी और कप्तान का कद बहुत बड़ा है और अब नए रोल में भी वह सीएसके के लिए वैसा ही जादू बिखेरेंगे.

अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर बासित अली ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि भारत और सीएसके के लिए उनका योगदान अतुलनीय है. उन्होंने कहा कि जिस तरह मुंबई इंडियंस पांच बार चैम्पियन बनी है, वैसे ही एमएस धोनी ने अपनी शानदार कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल का खिताब दिलाया है.

धोनी को आता है खिलाड़ी बनाना
बासित अली ने इस बात पर जोर दिया कि एक लीडर के तौर पर धोनी की सबसे बड़ी खूबी यह रही है कि उन्होंने हमेशा बड़े और नए मैच विनर खिलाड़ी तैयार किए.

उन्होंने रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, सुरेश रैना और मोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि धोनी को अच्छी तरह पता है कि खिलाड़ियों से उनका बेस्ट प्रदर्शन कैसे निकलवाना है. उन्होंने कहा कि विराट और माही वो खिलाड़ी हैं जिन्हें क्रिकेट की वजह से बेशुमार इज्जत मिली है. धोनी ने अपनी फ्रेंचाइजी और देश के लिए जबरदस्त काम किया है.

अब मेंटर के रूप में नया अध्याय शुरू करेंगे 'थाला'
खिलाड़ी के रूप में मैदान पर चौके-छक्के लगाने का सफर छोड़ने के बाद अब धोनी आईपीएल 2027 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बतौर टीम मेंटर जुड़ रहे हैं. इस पर बात करते हुए बासित अली ने कहा कि भले ही धोनी की फील्ड बदल गई हो, लेकिन खेल की उनकी समझ और काबिलियत पर कोई शक नहीं किया जा सकता.

उन्होंने गौतम गंभीर का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह मेंटर की भूमिका निभाकर टीमों ने सफलता हासिल की है, अब देखना यह होगा कि धोनी इस नई जिम्मेदारी को कैसे संभालते हैं.

बासित अली ने उम्मीद जताई कि धोनी के इस अनुभव से सीएसके की टीम एक बिल्कुल नए और दमदार अंदाज में मैदान पर उतरेगी. जब भी धोनी मैदान पर उतरते थे या चेपॉक में 'थाला' के नारे गूंजते थे, उसका मुकाबला कोई नहीं कर सकता. अब भले ही वह डगआउट से रणनीतियां बनाएंगे, लेकिन उनका दबदबा और प्रभाव पहले जैसा ही कायम रहेगा.

News Desk

Recent Posts

मुख्य सचिव विकासशील द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा….

रायपुर: मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के…

10 hours ago

स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव….

रायपुर: स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने आज शिक्षा विभाग के संभागीय अधिकारियों की…

10 hours ago

धान खरीदी में अन्नदाताओं को न हो कोई असुविधा- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की…

10 hours ago

भोपाल में 26 नवंबर को कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, क्या शामिल होंगे राहुल गांधी?

भोपाल   मध्य प्रदेश में 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर प्रदेश कांग्रेस राजधानी…

10 hours ago