भारत से मिली हार नहीं पचा पा रहा पाकिस्तान

आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप 2026 से पाकिस्तान की टीम बाहर हो गई है। विश्वकप में खराब प्रदर्शन का खामियाजा अब खिलाड़ियों को भुगतना पड़ेगा। एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों पर सख्त रवैया अपनाया है। बोर्ड ने टीम के हर खिलाड़ी पर जुर्माना लगाने का फैसला किया।

बता दें कि, सुपर-8 से बाहर होने और भारत से ग्रुप स्टेज में मिली करारी शिकस्त के बाद यह कार्रवाई की गई है। जुर्मान खिलाड़ियो की सैलरी या मैच फीस से काटी जाएगी यानि कि साफ है कि पीसीब अब खिलाड़ियों खुद यह पैसा वसूलेगा।

पाकिस्तान की टीम आईसीसी के लगातार चौथे टुर्नामेंट में सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऐसे में साफ संदेश दिया है कि खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन अब सीधे आर्थिक नुकसान में बदलेगा। बताए कि पाकिस्तान क्रिकेट में पहले भी नतीजों को लेकर सख्ती हुई है लेकिन इस बार खिलाड़ियों को इतनी बड़ी रकम का जुर्माना बहस का विषय बना हुआ है।

By admin