पाकिस्तान

मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया जिसमें वेस्टइंडीज ने 120 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पाकिस्तान को जीत के लिए 254 रनों का टारगेट मिला लेकिन पूरी टीम सिर्फ 133 रनों पर ही सिमट गई और खेल मुकाबले के तीसरे दिन के पहले सेशन में ही खत्म हो गया।

बता दें कि, वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान की सरजमी पर लगभग 35 साल बाद टेस्ट जीत हासिल की है। उसने इससे पहले आखिरी जीत नवंबर 1990 में टेस्ट जीत हासिल की थी। तब फैसलाबाद टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी थी। वहीं, इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया।

पाकिस्तान

वहीं, इस सीरीज का पहला मुकाबला भी मुल्तान में खेला गया था जिसे पाकिस्तान ने 127 रनों से जीत लिया। वह मैच भी तीसरे दिन ही खत्म हो गया था। दोनों मुकाबलों के लिए पाकिस्तान ने टर्निंग ट्रैक बनवाया था। पहला मुकाबला जीतने में तो वो सफल हुआ लेकिन दूसरे मैच में पाकिस्तान खुद के बिछाए जाल में फंस गया।

बता दें कि, वेस्टइंडीज के स्पिनर्स ने पाकिस्तान के 20 मे से कुल 17 विकेट निकाले और जीत के हीरो रहे स्पिनर जोमेल वारिकन रहे। उन्होंने पहली पारी में चार और दूसरी पारी में पांच विकेट लिए। वहीं, वारिकन ने बल्ले से काफी अच्छा कमाल दिखाया और इस मुकाबले में 54 रन बनाए।

दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की प्लेइंग-11: शान मसूद (कप्तान), मुहम्मद हुरैरा, बाबर आजम, कामरान गुलाम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, साजिद खान, नोमान अली, काशिफ अली, अबरार अहमद

दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11: क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), मिकाइल लुइस, आमिर जंगू, केवम हॉज, एलिक अथानाज, जस्टिन ग्रीव्स, टेविन इमलाच (विकेटकीपर), केविन सिंक्लेयर, गुडाकेश मोती, केमार रोच, जोमेल वारिकन

 

ये भी पढ़ें:

कल इंडिया और इंग्लैंड का तीसरा टी-20 मैच, PLAYING XI में मोहम्मद शमी को मिलेगा मौका ?

उत्तराखंड में आज से लागू होगा UCC, सीएम धामी बोले पूरी कर ली गई है तैयारी

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है