पाकिस्तान में 'महंगाई की मार', पेट्रोल-डीजल के भाव में बड़ा इजाफा

पाकिस्तान को भले ही IMF से लेकर World Bank जैसी तमाम जगहों से भारी-भरकम कर्जा तो मिल गया हो लेकिन ये सच है कि वो आर्थिक संकट से जूझ रहा है। वहां की जनता का हाल-बेहाल नजर आ रहा है। वहीं, पाकिस्तान सरकार भी जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ाती जा रही है। शहबाज सरकार ने जनता पर महंगाई का बम फोड़ा है। पाकिस्तान में पेट्रोल- हाई स्पीड डीजल के दामों में बड़ा इजाफा हुआ है।

मंगलवार देर रात पाकिस्तान के वित्त विभाग द्वारा एक अधिसूचना जारी की गई। पाकिस्तान सरकार की ओर से हाई स्पीड डीजल के दाम में प्रति लीटर 11.37 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है जबकि, पेट्रोल की कीमत में 5.36 रुपये (PKR) प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, इस बढ़ोत्तरी के साथ पेट्रोल का भाव पहले के 266.79 रुपये से बढ़कर 272.15 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि हाई-स्पीड डीजल (HSD) का दाम पहले के 272.98 रुपये प्रति लीटर से उछलकर 284.35 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

आपको बता दें कि, पाकिस्तान सरकार की तरफ से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किए गए इस बदलाव के बाद New Petrol-Diesel Rates आज 16 जुलाई यानि बुधवार से अगले 15 दिनों तक के लिए तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। वहीं, सरकार की ओर से कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे का कारण बताते हुए कहा गया है कि ईंधन की कीमतों में इजाफा अंतरराष्ट्रीय बाजार के तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का परिणाम है।

 

Here is link to purchase Jio Starter Pack
…..
https://www.jio.com/selfcare/interest/sim/?utm_campaign=skycSJA&utm_source=JioDigitalChampion&utm_medium=0706591212

ये भी पढ़ें:

दिल्ली में मोबाइल वाली सियासत, CM और मंत्री खरीद सकेंगे लाखों के फोन, बिल होगा फ्री

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है