विदेश

भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद बैकफुट पर आया पाकिस्तान, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ बोले- हम कुछ नहीं करेंगे

भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बीती रात भारतीय सेना, वायु सेना और नौ-सेना ने मिलकर पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है। भारतीय सेना की कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल और मुजाहिदीन के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। वहीं, सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक इस कार्रवाई में 90 आतंकी मारे गए है।

वहीं, भारतीय सेना की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की गीदड़भभकी बंद हो गई और अब वो बैकफुट पर आ गया है। भारत की इस कार्रवाई को दोनों ही देशों के बीच युद्ध की शुरूआत का संकेत देखा जा रहा था लेकिन पाकिस्तान ने युद्ध शुरू होने से पहले ही युद्धविराम का एलान कर दिया। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि, हम अपनी रक्षा करेंगे। पाकिस्तान के एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू ने रक्षा मंत्री ने कहा कि हम भी कुछ नहीं करेंगे अगर भारत और कोई कार्रवाई नहीं करता है।

बता दें कि, भारत की सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया है। उन्होंने यह भी कहा था कि भारत ने पाकिस्तानी इलाकों में ये हमला अपने हवाई क्षेत्र से किए हैं। ख्वाजा आसिफ ने यह भी कहा था कि हम इसका माकूल जवाब देंगे। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की माकूल जवाब देने वाली हेकड़ी कुछ ही घंटों के भीतर निकल गई। अब वह भारत की ओर से कोई अन्य कार्रवाई नहीं किए जाने की स्थिति में कुछ भी नहीं करने की बात कहने लगे हैं।

ये भी पढ़ें:

25 मिनट में सीमा पार आतंकियों के 9 ठिकाने तबाह, Indian Army ने बताई पूरी घटना

admin

Recent Posts

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

रायपुर: शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को…

45 minutes ago

46 minutes ago

Uttarakhand News: उम्र छोटी, हौसले बुलंद! माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले रियांश-प्रिशा से मिले CM धामी, सफलता पर दी बधाई…

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे…

1 hour ago