प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में एक सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान PM ने महिला सुरक्षा पर योगी आदित्यनाथ सरकार की सराहना की. उन्होंने, अपने भाषण के दौरान समाजवादी पार्टी नेता मुलायम सिंह यादव की ‘लड़के तो लड़के ही रहेंगे’ वाली टिप्पणी का जिक्र किया.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अपने वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में एक महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के शासन के दौरान महिलाओं की उपेक्षा की गई. उन्होंने बलात्कार के लिए मौत की सजा का विरोध करते हुए एक दशक पहले मुलायम सिंह यादव की ओर से की गई एक विवादास्पद टिप्पणी का जिक्र किया. सपा नेता ने कहा था कि लड़कों से गलती हो जाती है. मोदी ने कहा कि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में पुरुष ऐसी गलतियां दोहराने की हिम्मत नहीं कर सकते.
INDIA Bloc की आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष की विचारधारा महिलाओं और उनके आरक्षण के खिलाफ है. पीएम मोदी ने कहा कि इस कार्यक्रम में इतनी ‘मातृ शक्ति’ की उपस्थिति मुझे अभिभूत कर रही है. आप सभी ने यहां आने के लिए समय निकाला, मैं आपका आभारी हूं.
विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सरकारों ने महिलाओं के साथ क्या किया… उन्होंने केवल उनकी उपेक्षा की. उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन की मानसिकता महिला विरोधी है. INDIA गठबंधन महिला आरक्षण का विरोध करता है.
PM मोदी ने कहा कि चाहे मैं चुनाव प्रचार में कितना भी व्यस्त रहूं, मैं वाराणसी को लेकर हमेशा बहुत निश्चिंत रहता हूं, मुझे बिल्कुल भी चिंता नहीं होती क्योंकि आप हर चीज का ख्याल रखते हैं. इसलिए, मैं सबसे पहले कहूंगा कि इस गर्मी में, अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें.
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…
रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…
रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…
रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…
इस्लामाबाद अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…