ओपी सिंह आज हुए रिटायर

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह आज रिटायर हो रहे हैं। हालांकि, वह महज ढाई महीने के लिए इस पद पर रहे। बुधवार को उन्होंने करनाल के मधुबनी में पुलिस एकेडमी में उनकी फेयरवेल पार्टी हुई। वहीं, इस दौरान उन्होंने एक भावुक पत्र भी जारी किया। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि, हरियाणा में वर्ष 2025 में 2024 की तुलना में अपराधों में कमी आई है। ड्रग्स और आर्म्स एक्ट के ज्यादा सख्त मुकदमे दर्ज हुए हैं औऱ यह सब लोगों की सक्रियता से संभव हुआ है।

बता दें कि नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने बुधवार को अपनी एम्पैनलमेंट कमेटी की बैठक बुलाई है, जिसमें हरियाणा सरकार द्वारा भेजे गए आईपीएस अधिकारियों के पैनल को अंतिम रूप दिया जाएगा। मौजूदा डीजीपी ओपी सिंह आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जबकि राज्यपाल ने मंगलवार को उनके रिलीविंग ऑर्डर जारी कर दिए थे। अब हरियाणा का नया डीजीपी कौन होगा ये सवाल सबके मन में है।

आपको बता दें कि, ओपी सिंह को दिसंबर के दूसरे सप्ताह में हरियाणा सरकार ने कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया था। वहीं, इससे पहले तत्कालीन डीजीपी शत्रुजीत कपूर को एडीजीपी वाई पुरन कुमार की मौत से जुड़े विवाद के बाद अवकाश पर भेज दिया गया था। आईपएस पुरन कुमार ने आत्महत्या से पहले लिखे गए कथित अंतिम नोट में कपूर समेत कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के नाम लिए थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *