पंजाब में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे डिजिटल संगठन “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)” के नाम पर अब साइबर ठगी के मामले सामने आने लगे हैं। साइबर ठग लोगों को फर्जी लिंक भेजकर उनके मोबाइल फोन और बैंक खातों को निशाना बना रहे हैं। इस बढ़ते खतरे को देखते हुए लुधियाना पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए एक वीडियो जारी किया है।
करीब 42 सेकेंड के इस वीडियो में पुलिस अधिकारी अमरिंदर सिंह ने बताया कि कैसे एक छोटी सी गलती लोगों को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधी लोगों को वॉट्सऐप पर मैसेज भेज रहे हैं। इन मैसेजों में युवाओं को आकर्षित करने वाले शब्द लिखे होते हैं, जैसे “देश बदलने का समय आ गया है” और “युवाओं के लिए बड़ा मौका”। इसके साथ लोगों से “कॉकरोच जनता पार्टी” जॉइन करने की अपील की जाती है और नीचे एक लिंक दिया जाता है।
पुलिस ने बताया कि यह लिंक असल में एक फिशिंग लिंक होता है। जैसे ही कोई व्यक्ति इस लिंक पर क्लिक करता है, उसका मोबाइल फोन हैक हो सकता है। इसके बाद फोन में मौजूद बैंकिंग जानकारी, पासवर्ड और निजी डेटा सीधे साइबर ठगों तक पहुंच जाता है।
इतना ही नहीं, ठग इस जानकारी का इस्तेमाल करके बैंक खाते से पैसे निकाल सकते हैं और पीड़ित के नाम पर लोन तक ले सकते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ऐसे मैसेज तुरंत डिलीट कर दें।
“कॉकरोच जनता पार्टी” कोई आधिकारिक राजनीतिक दल नहीं है। यह सोशल मीडिया पर चल रहा एक व्यंग्यात्मक डिजिटल अभियान बताया जा रहा है। कई युवा इसे बेरोजगारी और सिस्टम से नाराजगी का प्रतीक मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसके पोस्ट और मैनिफेस्टो तेजी से वायरल हुए हैं, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग इसके बारे में चर्चा कर रहे हैं।
हालांकि, अब साइबर अपराधी इसी वायरल ट्रेंड का फायदा उठाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। पुलिस ने साफ कहा है कि किसी भी संगठन या अभियान से जुड़ने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें।
भारत और चीन के रिश्तों में एक बार फिर नया तनाव पैदा होता दिखाई दे…
जब टविशा दर्द में थी, तो परिवार ‘सब ठीक हो जाएगा’ का इंतज़ार क्यों कर…
जम्मू-कश्मीर के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब रोपवे सिस्टम…
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को…
उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में इस बार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बद्रीनाथ,…
पश्चिम बंगाल सरकार ने अवैध घुसपैठ और विदेशी नागरिकों के मुद्दे पर बड़ा कदम उठाया…