Uncategorized

बांग्लादेश में एक बार फिर हिंदुओं के मंदिर पर हमला, 2 दिन में 3 हिन्दू मंदिरों पर हमले

बांग्लादेश अल्पसंख्यकों खासकर हिंदुओं के लिए नर्क बनता जा रहा है। इस देश में हिंदू मंदिरों पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं, अब मैमन सिंह और दिनाजपुर में बदमाशों ने दो दिन के भीतर 3 हिंदू मंदिरों में 8 मूर्तियों को खंडित कर दिया। ये घटना बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती हिंसक घटनाओं की एक और कड़ी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने एक मंदिर में तोड़फोड़ के सिलसिले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल,मैमनसिंह के हलुआघाट में गुरुवार को कट्टरपंथियों ने दो मंदिरों की 3 मूर्तियों को खंडित कर दिया गया। पहली घटना हलुआघाट के शाकुआई संघ स्थित बोंदरपारा मंदिर में हुई। मंदिर सूत्रों और स्थानीय लोगों के हवाले से हलुआघाट पुलिस थाने के प्रभारी अबुल खैर ने मंदिर पर हमले का खुलासा करते हुए बताया कि शुक्रवार तड़के बदमाशों ने हलुआघाट के शाकुआई संघ स्थित बोंदरपारा मंदिर की 2 मूर्तियों में तोड़फोड़ की। उसके आगे पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है और न ही कोई गिरफ्तारी हुई है। वहीं दूसरी घटना भी हलुआघाट के ही बेलडोरा संघ इलाके में पोलाशकंद काली मंदिर में हुई। यहां भी एक मूर्ति को खंडित कर दिया। हंलाकि इस घटना में पुलिस ने शुक्रवार को पोलाशकंद के एक कट्टरपंथी को उसकी कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है।

बांग्लादेश पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए अलालउद्दीन ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध कबूल कर लिया। इससे पहले गुरुवार को पोलाशकंद काली मंदिर समिति के अध्यक्ष सुवाश चंद्र सरकार ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

गौरतलब है कि संसद के शीतकालीन सत्र में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार से जुड़े एक सवाल का लिखित जवाब देते हुए विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्द्धन सिंह ने कहा कि इस साल बांग्लादेश में 2200 से ज्यादा ऐसे केस सामने आ चुके हैं। सरकार ने इन घटनाओं को गंभीरता से लिया है और बांग्लादेश सरकार के साथ अपनी चिंताओं को शेयर किया है। भारत को उम्मीद है कि बांग्लादेश सरकार हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी।

admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…

8 hours ago

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका : संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा….

रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…

8 hours ago

‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र….

रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…

8 hours ago

आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित….

रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…

8 hours ago

राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब….

रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…

9 hours ago

ईरान के फैसले से पाकिस्तान में पेट्रोलियम संकट? LPG और तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

इस्लामाबाद  अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…

9 hours ago