नवरात्रि पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पिपरिया में विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों के पंडालों में पहुंचकर की पूजा-अर्चना….

रायपुर: नवरात्रि की महाअष्टमी के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम पिपरिया में विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों के पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान आस्था, भक्ति और उत्साह का सुंदर संगम देखने को मिला। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा भी माता की भक्ति में सराबोर नजर आए। कहीं उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ मंजीरे बजाकर माता के जसगीत गाए, तो कहीं ग्रामीणों के साथ भजनों में शामिल होकर उत्सव की खुशियां साझा की।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने पिपरिया में बजरंग दल दुर्गा उत्सव समिति, मां भवानी दुर्गा उत्सव समिति, सर्व दुर्गा उत्सव समिति, मां शीतला दुर्गा उत्सव समिति, मां संतोषी दुर्गा उत्सव समिति तथा लक्ष्मी चौक स्थित तिरंगा दुर्गा उत्सव समिति के पंडालों में पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर उन्होंने उत्सव समितियों के सदस्यों एवं ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।

News Desk

Recent Posts

RSS को हिंदुत्व की बढ़ती धमक का श्रेय, विजयादशमी उत्सव में बोले संजय गुप्त

नागपुर  आरएसएस के विजयादशमी उत्सव में संजय गुप्त बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान…

27 minutes ago

अभिजीत दीपके की अपील- दिवाली तक प्रदर्शन नहीं, परिवार के साथ समय बिताएं

 नई दिल्ली    CJP चीफ अभिजीत दिपके ने दिवाली तक किसी भी प्रोटेस्ट की योजना…

1 hour ago

शेफाली वर्मा पर ICC का एक्शन, कैच छूटने पर गुस्से में गेंद पटकी; मिला डिमेरिट पॉइंट

नई दिल्ली  भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा पर आईसीसी ने नियम…

2 hours ago

उन्नाव की प्राची पांडेय ने एशियन पैरा गेम्स में जीता कांस्य, 6 सर्जरी के बाद रचा इतिहास

कानपुर  एशियाई पैरा गेम्स 2026 में उन्नाव की प्राची पांडेय ने महिला एकल क्लास सिक्स…

2 hours ago

मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, न्यूजीलैंड दौरे से बाहर होने के बाद रणजी मैच में क्यों नहीं खेले?

नई दिल्ली टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर एक बड़ा अपडेट…

2 hours ago