Uncategorized

हरिद्वार में लड़कों की अश्लील हरकत,महिलाओं को बैड टच, गंगा में एक-दूसरे को किया KISS, पुलिस ने लिया एक्शन

उत्तराखंड के हरिद्वार से शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां यूपी से आए चार युवकों ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। इन युवकों ने हर की पैड़ी और मुख्य बाजार में महिलाओं के साथ बदसलूकी की, लोगों को परेशान किया और गंगा घाट पर अश्लील हरकतें करते नजर आए।

बताया जा रहा है कि घटना बुधवार शाम की है। यूपी के बागपत जिले के रहने वाले राजीव, विपिन, कपिल शर्मा और विकास हरिद्वार घूमने पहुंचे थे। लेकिन मां गंगा की आरती खत्म होने के बाद चारों ने नशे में हुड़दंग शुरू कर दिया।

मुख्य बाजार से गुजरते वक्त ये युवक राह चलती महिलाओं को जानबूझकर धक्का मार रहे थे, छेड़खानी कर रहे थे और दुकानदारों से भी बदतमीजी कर रहे थे। वहां मौजूद लोगों ने उनकी हरकतों का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद हर की पौड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी गंगा घाट पर पहुंच चुके थे और नशे की हालत में गंगा में कूदकर अश्लील हरकतें कर रहे थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों युवकों को गंगा से बाहर निकाला और हिरासत में ले लिया।

जांच में पता चला कि सभी आरोपी बागपत के खेकड़ा इलाके के रहने वाले हैं और शराब के नशे में थे। पुलिस ने चारों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान काटा। बाद में माफी मांगने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

इस घटना के बाद तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने कहा कि अगर समय रहते पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो बड़ा विवाद हो सकता था। उन्होंने साफ कहा कि हरिद्वार और ऋषिकेश में आस्था का अपमान और हुड़दंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 hours ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 hours ago

सहारनपुर: मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन, इकरा हसन हाउस अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को लेकर लंबे समय से चल…

3 hours ago

UN के नए नक्शे से बदलेगी दुनिया की तस्वीर, ये देश दिखेगा सबसे बड़ा

दुनिया को समझने के लिए हम जिस नक्शे का इस्तेमाल करते आए हैं, उसमें महाद्वीपों…

3 hours ago

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में ढेर किया पाकिस्तानी लश्कर कमांडर यासिर

जम्मू-कश्मीर के यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस ऑपरेशन में…

4 hours ago

बिहार में गंगा का रौद्र रूप, पटना समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा

बिहार में गंगा नदी का जलस्तर लगातार ऊपर जा रहा है। नदी के बढ़ते पानी…

4 hours ago