नूंह: PAK के लिए जासूसी करने वाला ये शख्स कौन ?

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए कथित जासूसी के आरोप में केंद्रीय जांच एजेंसी और नूंह जिला पुलिस ने तावड़ू उपमंडल के गांव खरखड़ी निवासी युवा वकील रिजवान पुत्र जुबेर को गिरफ्तार किया है। बता दें कि, आरोपी एडवोकेट के खिलाफ तावड़ू सदर थाने में देश विरोधी गतिविधियों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस साल मेवात क्षेत्र में पाक जासूसी के आरोप में यह तीसरी गिरफ्तारी सामने आई है। वहीं रिजवान के परिजनों ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

वहीं, पुलिस सूत्रों के मुताबिक रिजवान पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान स्थित कुछ लोगों से ऑनलाइन संपर्क किया और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन किया। जांच एजेंसियों को जब इसकी जानकारी लगी तो छानबीन शुरू की गई। रिजवान के मोबाइल में व्हाट्सएप चैट, कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्य मिले, जिनके आधार पर उसे हिरासत में लिया गया।

बता दें कि, रिजवान के परिजनों ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। परिवार वालों का कहना है कि पाकिस्तान में रिश्तेदार हैं और उनसे सामान्य बातचीत होती रहती है, लेकिन देश विरोधी किसी भी गतिविधि में रिजवान शामिल नहीं है। परिजनों ने ये भी बताया कि 24 नवंबर की शाम रिजवान सोहना कोर्ट से घर लौट रहा था और रास्ते में अपने साथी के साथ पीपाका (ससुराल) रुका था तभी पुलिस ने उसे उठा लिया।

उससे दो दिन पूछताछ के बाद बुधवार सुबह दिल्ली व स्थानीय पुलिस की टीम गांव पहुंची और घर की तलाशी ली। रिजवान के कमरे से कुछ दस्तावेज बरामद करने के बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें:

10 रुपए के बिस्कुट वाले शादाब के खिलाफ शिकायत

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *