बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर है। सीएम जब दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां पर मौजूद मीडिया ने उनसे हिजाब से जुड़े मामले को लेकर सवाल किया। मिली जानकारी के मुताबिक मीडियाकर्मियों ने सीएम से पूछा कि महिला डॉक्टर का हिजाब क्यों खींचा गया और क्या वे इस मामले में माफी मांगेंगे लेकिन इस पर उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया।
बता दें कि, मीडिया के सवालों पर उन्होंने सिर्फ हल्की सी मुस्कान दी, हाथ जोड़कर बिना कुछ कहे अपनी गाड़ी में बैठ गए। एयरपोर्ट पर उनका यह रवैया कैमरों में कैद हो गया, जिसके बाद यह वीडियो भी तेजी से वायरल होने लगा। वहीं, लोगों के बीच यह चर्चा होने लगी कि आखिर मुख्यमंत्री इस संवेदनशील मुद्दे पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं?
आपको बता दें कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला डॉक्टर के हिजाब से जुड़े मामले को लेकर चर्चा में हैं। सीएम नीतीश कुमार पर एक महिला डॉक्टर का हिजाब खींचने का आरोप लगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विपक्ष और कई सामाजिक संगठनों ने इस पर नाराजगी जताई और मुख्यमंत्री से माफी की मांग की ।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…