पंजाब को मिला नया उद्योग और NRI मंत्री, संजीव अरोड़ा ने ली शपथ | कुलदीप धालीवाल ने दिया इस्तीफा

CHANNEL4 NEWS INDIA 


पंजाब में एक बार फिर मंत्रीमंडल का विस्तार हुआ है। आम आदमी पार्टी के नेता और लुधियाना वेस्ट से विधायक संजीव अरोड़ा को पंजाब सरकार का नया NRI, उद्योग और वाणिज्य मंत्री बनाया गया है। गुरुवार को राजभवन में हुए शपथ समारोह में उन्होंने 17वें मंत्री के रूप में शपथ ली। संजीव अरोड़ा ने हाल ही में राज्यसभा की सदस्यता छोड़कर लुधियाना वेस्ट सीट से उपचुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी। चुनाव के समय ही पार्टी ने ऐलान किया था कि उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। उसी वादे के तहत अब उन्हें कैबिनेट में शामिल कर लिया गया है। AAP सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल में यह सातवां कैबिनेट विस्तार है। इससे पहले सितंबर 2024 में विस्तार हुआ था, जिसमें चार नए मंत्री जोड़े गए थे और चार को हटाया गया था। NRI विभाग इससे पहले कुलदीप धालीवाल के पास था, जबकि उद्योग विभाग तरुणप्रीत सिंह सौंध देख रहे थे। अब दोनों विभाग संजीव अरोड़ा को सौंप दिए गए हैं। तरुणप्रीत सिंह के पास अब केवल पंचायत और संस्कृति विभाग रह गया है। मंत्री पद से हटने के बाद कुलदीप धालीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान को इस्तीफा सौंपा है।

‘मैं महकमों की लड़ाई में शामिल नहीं हूं’

उन्होंने कहा– “मुझे सीएम ने कहा कि अब किसी और को मौका देना है। मैंने बिना सवाल किए इस्तीफा दे दिया। मैं महकमों की लड़ाई में शामिल नहीं हूं।” धालीवाल ने आगे कहा कि अब वे अजनाला हलके में बैठकर अगले डेढ़ साल तक दिन-रात काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी ने सब कुछ दिया है और वे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के पुराने साथी हैं। संजीव अरोड़ा को मंत्री बनाने का ऐलान पहले ही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कर दिया था। चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल ने लोगों से कहा था कि अगर वे अरोड़ा को जिताएंगे तो पार्टी उन्हें मंत्री बनाएगी।

पंजाब मंत्रिमंडल में अब कुल 16 मंत्री

संजीव अरोड़ा ने 1 जुलाई को राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया था। पहले शपथ समारोह 1 जुलाई को ही होना था, लेकिन उस वक्त राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया उदयपुर दौरे पर थे। उनके चंडीगढ़ लौटने के बाद गुरुवार को शपथ ग्रहण हुआ। संजीव अरोड़ा के शामिल होने और कुलदीप धालीवाल के इस्तीफे के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में अब कुल 16 मंत्री रह गए हैं। नियमों के मुताबिक एक और मंत्री की नियुक्ति हो सकती है क्योंकि अभी भी एक पद खाली है। संजीव अरोड़ा का कैबिनेट में आना पहले से तय था और आज उन्होंने औपचारिक रूप से शपथ लेकर नई जिम्मेदारियां संभाल ली हैं। वहीं, कुलदीप धालीवाल ने बिना किसी नाराज़गी के पद छोड़ा और क्षेत्र की सेवा में जुटने का संकल्प लिया है।
पंजाब की राजनीति में ये बदलाव आने वाले महीनों में कई संकेत दे सकते हैं।

admin

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक

सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली…

3 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक

सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली…

3 hours ago

बिहान योजना ने बदली किस्मत, 4 आजीविका साधनों से प्रतिमाह 80 हजार कमाकर ‘लखपति दीदी’ बनीं छत्तीसगढ़ की नीतू साहू…

रायपुर : ​सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी को मात देकर आत्मनिर्भर बनने का सपना देखने…

5 hours ago

बिहान योजना ने बदली किस्मत, 4 आजीविका साधनों से प्रतिमाह 80 हजार कमाकर ‘लखपति दीदी’ बनीं छत्तीसगढ़ की नीतू साहू…

रायपुर : ​सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी को मात देकर आत्मनिर्भर बनने का सपना देखने…

5 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रभारी मंत्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक…..

रायपुर : कांकेर जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा…

5 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रभारी मंत्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक…..

रायपुर : कांकेर जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा…

5 hours ago