आज से भारत में लागू हुए नए आपराधिक कानून
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 1 जुलाई 2024 से तीन नए आपराधिक कानून लागू हो गए हैं। इसके लिए दिल्ली पुलिस पहले से ही तैयारियों में जुटी हुई थी। पिछले कई महीनों से पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा था। अब तक करीब 25 हजार पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब पुलिसकर्मियों को नए कानून के मुताबिक ही काम करना होगा।दिल्ली पुलिस के मुताबिक तीनों नए कानून वर्तमान में लागू ब्रिटिश काल के भारतीय दंड संहिता आपराधिक प्रक्रिया संहिता और 1872 के भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह लेंगे। इन नए कानून के नाम भारतीय न्याय संहिता भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम हैं. इस साल फरवरी महीने में इन तीनों आपराधिक कानूनों को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया था ।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…