दोहा डायमंड लीग 2025 में डबल ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को नया कीर्तिमान रच दिया जो कि उनके लिए यादगार भी है। नीरज चोपड़ा ने भाला फेक में 90 मीटर की दूरी पार कर ली है और वो ऐसा करने वाले पहले भारतीय भी बन गए है। नीरज ने पहली बार जैवलिन थ्रो में 90 मीटर का बैरियर पार किया। दोहा डायमंड लीग 2025 में नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे।
बता दें कि, दोहा डायमंड लीग 2025 में जर्मनी के जूलियन वेबर ने आखिरी थ्रो में 91.06 मीटर फेंककर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, नीरज का यह थ्रो उनके करियर का सबसे बेहतर है। इससे पहले नीरज का व्यक्तिगत सर्वक्षेष्ठ और नेशनल रिकॉर्ड 89.94 मीटर था। इस थ्रो के साथ नीरज दुनिय के 25वें और एशिया के तीसरे एथलिट बन गए है जिन्होंने 90 मीटर से ज्यादा दूर भाला फेंका है।
नीरज चोपड़ा के इस प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “भारत खुश और गौरवान्वित है! दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने और अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत थ्रो हासिल करने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई। यह उनके अथक समर्पण, अनुशासन और जुनून का नतीजा है।
उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…
उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…
प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…
देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…