बिहार में शुरूआती रुझान में NDA को बढ़त

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। एनडीए और महागठबंधन में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। प्रदेश की 243 सीटों के लिए हुए दो चरणों में हुए वोटिंग की गिनती 46 केंद्रों पर हो रही है। पोस्टल बैलेट में एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं, तेजस्वी यादव ने 18 नवंबर को शपथ लेने का दावा किया है। वहीं, एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को जीत मिलती दिखाई गई। 243 सीटों में से बहुमत के लिए 122 सीटें जरूरी है।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू होते ही जनता दल (यूनाइटेड) ने कहा कि कुछ ही घंटों में राज्य में सुशासन की सरकार लौट रही है। साढ़े आठ बजे तक एनडीए 75 और महागठबंधन 38 सीटों पर आगे है। वहीं, 6 सीटों पर अन्य दलों के उम्मीदवार आगे हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में तेजस्वी यादव, विजय सिन्हा, ओसामा शहाब, अनंत सिंह आगे चल रहे हैं।

वहीं, बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, “हम एग्जिट पोल से आगे जाएंगे। EVM बंद है, हम 2/3 से अधिक बहुमत से आगे रहेंगे।” जबकि महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव ने 10 सर्कुलर रोड आवास से बाहर निकले और चुनाव नतीजे पर बयान दिया है। उन्होंने कहा, “बिहार में नौकरी वाली युवाओं की सरकार आएगी। हम जीतने वाले हैं, सभी का शुक्रिया, बदलाव आने वाला है हम सरकार बना रहे हैं।”

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है