पंजाब

नवजोत कौर की बयानबाजी से पार्टी में हलचल, नवजोत कौर सिद्धू ने BJP से बढ़ाई नजदीकी

नवजोत कौर की बयानबाजी से पार्टी में हलचल

 

पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू की पत्नी और कांग्रेस की सस्पेंड नेता, डॉ. नवजोत कौर सिद्धू की हालिया गतिविधियों ने पंजाब की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ के बाद ये अटकलें तेज हो गई हैं कि, डॉ. नवजोत कौर जल्द ही BJP में शामिल हो सकती हैं।

हालांकि इस कदम से BJP के कुछ नेताओं में नाराजगी भी बढ़ गई है। अमृतसर के BJP नेता डॉ. जगमोहन सिंह राजू ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को पत्र लिखकर स्पष्ट किया है कि, जो लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोज़ाना अपमान करते हैं, उन्हें BJP सरकार के विकास कार्यों का श्रेय लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

डॉ. राजू ने पत्र में तीन अहम बातें उजागर की हैं। सबसे पहले, उन्होंने अपनी नाराजगी और विरोध जताते हुए लिखा कि, डॉ. नवजोत कौर हाल ही में वल्लाह एनएचएआई प्रोजेक्ट के लिए गडकरी से मिली हैं और अपने आपको अमृतसर ईस्ट की विधायक दिखा रही हैं

हालांकि सच्चाई ये है कि, 2022 के विधानसभा चुनाव में नवजोत सिद्धू के पति नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ा था और हार गए थे।

दूसरे, डॉ. राजू ने लिखा कि, नवजोत सिंह सिद्धू पहले BJP का हिस्सा रहे हैं लेकिन इसके बाद उन्होंने लगातार प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना की और अपमानजनक बयान दिए। ऐसे में उनकी पत्नी द्वारा BJP के वरिष्ठ नेताओं की तारीफ करना और विकास कार्यों का श्रेय लेना पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल पर असर डाल सकता है

तीसरी और सबसे महत्वपूर्ण बात में डॉ. राजू ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से अनुरोध किया कि, अमृतसर ईस्ट के विकास कार्यों का श्रेय पूरी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP को दिया जाए, ताकि पार्टी के सच्चे कार्यकर्ताओं का हौसला बना रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि, किसी भी हाल में नवजोत कौर को झूठा क्रेडिट नहीं लेने दिया जाए।

दरअसल, ये विवाद तब शुरू हुआ जब डॉ. नवजोत कौर ने दो दिन पहले सोशल मीडिया (X) पर नितिन गडकरी से अपनी मुलाकात की फोटो साझा की। उन्होंने गडकरी की तारीफ करते हुए लिखा कि, वे सबसे प्रेरणादायक और कुशल नेता हैं, जो जटिल समस्याओं का तुरंत समाधान निकाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि, अमृतसर के लोग उनके योगदान के लिए आभारी रहेंगे।

राजू की नाराजगी के पीछे एक और बड़ा कारण है — 2027 में पंजाब में विधानसभा चुनाव। अमृतसर ईस्ट सीट पर राजनीति पहले से ही गरम है। डॉ. राजू ने पिछला चुनाव BJP की ओर से यहीं से लड़ा था, जबकि नवजोत सिद्धू इसी सीट से हार गए थे। अगर नवजोत कौर BJP में शामिल होती हैं और इसी सीट से चुनाव लड़ती हैं, तो ये सीधे उनके राजनीतिक प्रभुत्व और पार्टी की रणनीति पर असर डाल सकता है।

इसके अलावा डॉ. नवजोत कौर के बयान भी कांग्रेस के लिए गंभीर रहे हैं। उन्होंने पार्टी में सीनियर नेताओं के खिलाफ तीखे बयानों के साथ CM बनने के लिए 500 करोड़ रुपए वाले बयान के बाद विवाद खड़ा किया था। कांग्रेस में उनकी सक्रियता और आलोचनात्मक रुख के कारण उन्हें सस्पेंड किया गया था। अब BJP में उनकी संभावित नजदीकी ने राजनीतिक हलचल और बढ़ा दी है।

विशेषज्ञों का कहना है कि, नवजोत कौर की ये चाल चुनावी रणनीति का हिस्सा हो सकती है। अगर वो BJP में शामिल होती हैं और अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ती हैं, तो ये सीट और पार्टी के अंदरूनी समीकरणों को बदल सकती है। वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी और मनोबल टूटने का खतरा भी बना हुआ है।

इस बीच, डॉ. नवजोत कौर और BJP दोनों ने इस मसले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं दी है। हालांकि सोशल मीडिया पर उनकी गडकरी से मुलाकात की फोटो और तारीफें राजनीतिक चर्चा का मुख्य केंद्र बनी हुई हैं।
2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच ये घटना पंजाब की सियासी तस्वीर को और जटिल बना सकती है। नवजोत कौर की संभावित एंट्री से कांग्रेस और BJP दोनों के लिए नई रणनीतियां तय करनी होंगी।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago