हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सैंज घाटी के दुरीधार गांव में शनिवार को भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। जिससे 20 लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया गया और 11 मकानों को खाली कराया गया।

सैंज पंचायत के प्रधान भगतराम आजाद ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के पीछे की पहाड़ी का हिस्सा खिसकने लगा था और लगातार पत्थर गिर रहे थे, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया। कुल्लू के उपायुक्त तारुल एस. रवीश ने कहा कि सभी प्रभावितों को लोक निर्माण विभाग (PWD) के विश्राम गृह में बनाए गए ट्रांजिट कैंप में शिफ्ट किया गया है। प्राथमिकता लोगों की जान बचाना था, जो सफलतापूर्वक किया गया। जल्द ही क्षेत्र का तकनीकी मूल्यांकन किया जाएगा।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, प्रशासन ने समय पर कार्रवाई करते हुए सभी को सुरक्षित निकाल लिया। वहीं, इस बीच हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से दो राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 213 सड़कों पर यातायात पूरी तरह बंद हो गया है।

 

Here is link to purchase Jio Starter Pack
…..
https://www.jio.com/selfcare/interest/sim/?utm_campaign=skycSJA&utm_source=JioDigitalChampion&utm_medium=0706591212

 

ये भी पढ़ें:

America में टला बड़ा हादसा, डेनवर एयरपोर्ट पर प्लेन के लैंडिंग गियर में लगी आग

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है