Muzaffarnagar : विशाल संत समागम एवं सत्संग कार्यक्रम, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की कार्यक्रम में शिरकत, CM योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को किया संबोधित “संतों ने समाज को एकता और जोड़ने की राह दिखाई”

Muzaffarnagar : विशाल संत समागम एवं सत्संग कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को शुकतीर्थ मुजफ्फरनगर में विशाल संत समागम और सत्संग कार्यक्रम में सहभाग किया। ये कार्यक्रम संत स्वामी ज्ञान भिक्षुक दास जी महाराज की 65वीं पुण्यतिथि एवं सतगुरु समनदास जी महाराज की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया। सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 65वीं पुण्यतिथि पर स्वामी भिक्षुकदास जी महाराज और समनदास जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर सीएम ने कहा कि, मध्यकाल में जब देश गुलामी की बेड़ियों से जकड़ा हुआ था, विदेशी आक्रांताओं द्वारा भारत की धर्म और संस्कृति को रौंदा जा रहा था तो उस समय ज्योति के पुंज के रूप में काशी के सीरगोवर्धन में सतगुरु रविदास जी महाराज का अविर्भाव होता है। उन्होंने कर्मसाधना के माध्यम से जो प्रेरणा दी, वो आज भी देश और हर श्रद्धालु के लिए मार्गदर्शक के रूप में काम करती है। सतगुरु रविदास जी महाराज ने सामाजिक आडंबर और कुरीतियों के खिलाफ समाज को जागरूक किया। कर्म पर विश्वास करने की प्रेरणा दी। आध्यात्मिक चेतना का जागरण किया। उन्होंने कहा कि, मन चंगा तो कठौती में गंगा..

मुख्यमंत्री ने कहा कि, रविदास जी महाराज की पावन जन्मभूमि सीरगोवर्धन की सड़कें 2014 के पहले सिंगल लेन की थी, लेकिन पीएम मोदी की प्रेरणा से उसे फोरलेन से जोड़ दिया गया। आश्रम को भव्य रूप दे दिया गया है। गुरु रविदास की भव्य प्रतिमा और अन्न क्षेत्र का निर्माण किया गया। सैकड़ों बीघा जमीन को खरीदकर सतगुरु रविदास जी महराज के नाम पर पार्क और प्रतिमा की स्थापना हुई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, संतों ने समाज को एकता और जोड़ने की राह दिखाई। वो राह, जो कैराना और कांधला की घटना नहीं होने देती। ये वही राह है, जो हमें सुरक्षा और संरक्षण की गारंटी देती है और उत्थान का मार्ग प्रशस्त करती है। साथ ही सम-विषम परिस्थितियों में लड़ने की प्रेरणा प्रदान करती है। स्वामी ज्ञान भिक्षुक दास महाराज दिव्य संत थे। उन्होंने शुकतीर्थ में सतगुरु रविदास जी महाराज जी की प्रेरणा को आगे बढ़ाने का कार्य किया।

कार्यक्रम में आयोजक महंत गोवर्धन दास जी महाराज, स्वामी ओमानंद जी महाराज, निर्मल दास जी महाराज, गुरुदीप गिरि जी महाराज, केशवनानंद जी महाराज, सत्यानंद जी महाराज, सतीश दास जी महाराज, विज्ञानानंद जी महाराज, सांसद चंदन चौहान, योगी सरकार के मंत्री अनिल कुमार, कपिलदेव अग्रवाल, सोमेंद्र तोमर, पूर्व सांसद संजीव बालियान, विधायक राजपाल बालियान, वंदना वर्मा, मिथिलेश पाल, विक्रम सैनी आदि मौजूद रहे।

admin

Recent Posts

कराची में गैंगवार की वापसी? गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप

बलूचिस्तान  पाकिस्तान के सबसे चर्चित गैंगस्टरों में गिने जाने वाले उजैर बलोच के भाई जुबैर…

2 hours ago

SCO Summit 2027: क्या इस्लामाबाद जाएंगे PM मोदी? पाकिस्तान कर रहा न्योता भेजने की तैयारी

 नई दिल्ली पाकिस्तान ने औपचारिक रूप से संकेत दिए हैं कि वह वर्ष 2027 में…

2 hours ago

एमनेस्टी का बड़ा दावा: 7 अक्टूबर 2023 के बाद भारत से इजरायल भेजे गए हथियारों के हजारों शिपमेंट

 नई दिल्ली गाजा युद्ध के दौरान भारत ने इजरायल को हथियार, गोला-बारूद और सैन्य उपकरणों…

2 hours ago

छत्तीसगढ़ में विकसित होगी आधुनिक विज्ञान अधोसंरचना

छत्तीसगढ़ में विकसित होगी आधुनिक विज्ञान अधोसंरचना साइंस सिटी, रीजनल साइंस सेंटर, एआई गैलरी और…

2 hours ago

CG में खाद की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 472 जगहों पर छापे; 68 हजार बोरी जब्त, 11 पर FIR

रायपुर. कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने प्रेस कांफ्रेंस कर कृषि विभाग की उपलब्धियों की जानकारी…

2 hours ago

ताइपे ओपन में उन्नति हुड्डा का जलवा, देविका को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचीं

ताइपे भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुड्डा ने शुक्रवार को ताइपे ओपन के महिला सिंगल्स के…

2 hours ago