MUSSORIE: मसूरी में कुत्तों को जहर देने की आशंका
दुनिया में सबसे वफादार जानवर की बात करें, तो वो है कुत्ता, जी हां कुत्ता एक ऐसा जानवर है… जो आपके एहसान को कभी भी नहीं भूलता है, और अपनी अंतिम सांस तक उस एहसान को याद रखता है… और आपके लिए वो सब करने को तैयार रहता है, जिसके बारे में शायद आपके घर परिवार के लोग भी आपके लिए करने को तैयार ना हो।

लेकिन बात करते हैं, आज के टाइम की…. तो आज बहुत से ऐसे केस भी सामने आ रहे हैं… जिसमें कुत्ते लोगों के प्रति हिंसक होते हुए दिखाई दे रहे है। अभी समाज में दो तरह के लोग हैं, जो पशु प्रेमी है और कुत्तों को खाने खिलाने से लेकर उनकी संपूर्ण देखभाल करने का जिम्मा उठाते हैं…
वही दूसरी ओर वो लोग हैं, जो कुत्तों पर अत्याचार करते हैं और आवारा या फिर पालतू कुत्तों को मरवा देना चाहते हैं… लेकिन यहां एक सवाल ये उठता है कि, जिस ईश्वर ने हमें बनाया उसी ईश्वर ने उस बेजूबानों को भी बनाया है। तो फिर उसको मारने या उसके ऊपर अत्याचार करने का अधिकार इंसानों को किसने दिया।
जीवन देने का अधिकार जिसने दिया है, उसे ही हमें मौत देने का अधिकार है उसी तरह से उस बेजुबान को। लेकिन अब इंसानों ने खुद को ईश्वर से भी ऊपर भी समझना शुरू कर दिया है। अगर वो बेजुबान हमारे ऊपर हमला भी करता है, तो भी हमें उसकी मौत का अधिकार नहीं है। लेकिन अब एक मामला (MUSSORIE) सामने आया है जिसमें कई कुत्तों की एक साथ मौत हुई है मामला उत्तराखंड के मसूरी(MUSSORIE) जिले का है।
जी हां उत्तराखंड के मसूरी (MUSSORIE)में कई कुत्तों की मौत हो गई है. आशंका जताई जा रही है कि कुत्तों को जहर देकर मारा गया है. इसीलिए पशु प्रेमी स्मृति हरि ने इस मामले में पुलिस (MUSSORIE)को तहरीर देकर मामले की जांच करने और दोषी लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है.
पुलिस(MUSSORIE) ने भी स्मृति हरि की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. सोमवार को मसूरी(MUSSORIE) पुलिस के एसआई छत्रपाल सिंह ने स्मृति हरि और अन्य पशु प्रेमी विनीता के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान मृत कुत्तों की स्थिति और आस-पास के वातावरण की बारीकी से जांच की गई. दोनों पशु प्रेमियों के बयान भी पुलिस(MUSSORIE) ने दर्ज कर लिए हैं.

वही (MUSSORIE)एस आई छत्रपाल सिंह ने बताया कि हमें शिकायत मिली है कि कुछ कुत्तों की मौत संदेहास्पद है. जहर देने की आशंका जरूर जताई गई है, लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम या अन्य जांच से ही हो पाएगी. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का पता लगाया जा सके.
(MUSSORIE)एसआई छत्रपाल सिंह ने कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मौत का कारण प्राकृतिक है या किसी ने जानबूझकर इन कुत्तों को नुकसान पहुंचाया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट या जांच के अन्य साक्ष्य मिलने के बाद ही मामले की वास्तविकता सामने आ सकेगी. सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है. यदि किसी व्यक्ति की संलिप्तता पाई जाती है तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
वहीं स्मृति हरि ने लोगों से भावनात्मक अपील की है कि बेजुबानों पर कोई भी अत्याचार मानवता के खिलाफ है. यदि किसी को जानवरों से कोई समस्या है, तो वे संबंधित विभाग से संपर्क करें, न कि खुद से हिंसात्मक कदम उठाएं. किसी भी हालत में जानवरों को नुकसान पहुंचाना स्वीकार नहीं किया जा सकता.
उन्होंने नगर पालिका(MUSSORIE) प्रशासन से अपील की है कि मसूरी में कुत्तों की जनसंख्या को रोकने के लिये जल्द एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर को जल्द शुरू किया जाए, जिससे कुत्तों की नसबंदी का कार्य शुरू हो सके. उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से आवारा पशु और कुत्तो के लिये शेल्टर बनाये जाने की भी मांग की.

