राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में भी बारिश का सिलसिल जारी है और ऐसे में आज यानि, 25 अगस्त को भी सुबह की शुरुआत झमाझम बारिश से हुई। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है और मौसम काफी सुहावना हो गया। वहीं, मानसून का कहर पहाड़ों से लेकर मैदान तक देखने को मिल रहा है।
पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है। जम्मू-कश्मीर में हो रही बारिश से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। डकसूम घाटी में बारिश के चलते छोटे-छोटे नाले उफान पर हैं और पानी का बहाव भी काफी तेज है।
बता दें कि, लगातार हो रही बारिश से पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है। कठुआ में नदी में उफान के कारण एक पुल झुक गया है, जिसको लेकर पुल गिरने का खतरा बढ़ गया है। तवी नदी में उफान के चलते निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है।
वहीं, अगर हम बात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर की करें तो यहां आज सुबह झमाझम बारिश हुई जिससे मौसम सुहवाना बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज पूरे दिन के लिए अच्छी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि इसके बाद पूरे अगस्त तेज बारिश की संभावना नहीं है हालांकि हल्की बूंदाबांदी बनी रहेगी।
ये भी पढ़ें:
