मोना अग्रवाल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड, पैरा एशियाई खेलों में भारत को दूसरा स्वर्ण

नई दिल्ली
 भारत की मोना अग्रवाल ने आइची-नागोया पैरा एशियाई खेलों में निशानेबाजी में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। यह इन खेलों में उनका दूसरा गोल्ड है। उन्होंने शुक्रवार को 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

मोना ने 357.5 के स्कोर के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड पर कब्जा किया। दूसरे स्थान पर चीन की सुईपिंग झांग रहीं। चीन की यह खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ी से 3.8 अंक पीछे रहीं। इससे पहले मोना ने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 इवेंट में भी गोल्ड जीता था।

अवनि ने किया निराश
वहीं, इसी इवेंट में हिस्सा ले रहीं पैरालंपिक मेडल विजेता अवनि लेखरा बेहद करीब से आकर मेडल से चूक गईं। वह चौथे स्थान पर रहीं। प्रोन पोजीशन के बाद वह शीर्ष दो में शामिल थीं, लेकिन स्टैंडिंग सीरीज में वह पीछे रह गईं। अवनि ने 10 मीटर एयर राइफल स्टैडिंग एसएच1 इवेंट में सिल्वर जीता था।

आर्चरी में फिसला ब्रॉन्ज
वहीं, आर्चरी में भारत के हिस्से ब्रॉन्ज मेडल आ सकता था, लेकिन हरविंदर सिंह और भावना चौधरी की पैरा रिकर्व मिक्स्ड टीम बेहद रोमांचक मैच में ईरान से हार गई। भारतीय टीम को 4-5 से करीबी हार मिली और उसके हाथ से मेडल जीतने का मौका फिसल गया।

 

News Desk

Recent Posts

हैरी ब्रूक का वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक, फिर भी इंग्लैंड हारा; श्रीलंका ने 430 रन बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली  रावलपिंडी में खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज के एक सांझ-सवेरे ऐतिहासिक मुकाबले में क्रिकेट…

1 hour ago

राजस्थान कांग्रेस में टिकट वितरण पर घमासान! सीताराम लांबा ने उठाए सवाल, बोले- संगठन और कार्यकर्ताओं के दफ्तरों पर ताले लगा दो

जयपुर, 23 अक्टूबर 2026। राजस्थान में पंचायती राज चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं।…

1 hour ago

सुशांत सिंह राजपूत से अस्पताल में मिली थीं स्मिता जयकर, रिया चक्रवर्ती ने कराया था हीलिंग सेशन

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस  और आध्यात्मिक हीलर स्मिता जयकर ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में…

1 hour ago

PM मोदी बोले- मेरी नीतियों के केंद्र में देश के युवा, नई शिक्षा नीति पर दिया जोर

 नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल…

2 hours ago

ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद प्लेइंग इलेवन पर उठे सवाल, तीसरे टेस्ट में ग्रीन और इंग्लिस की हो सकती है वापसी

नई दिल्ली साउथ अफ्रीका के हाथों टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में पारी और 31…

3 hours ago