मोहम्मद शमी का फूटा गुस्सा, बोले- टीम इंडिया में मौका नहीं मिला तो यह मेरा नुकसान नहीं है

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम में 4 साल के लंबे इंतजार के बाद भुवनेश्वर कुमार की टी20 टीम में वापसी हुई है. दूसरी तरफ अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए अभी भी टीम इंडिया का दरवाजा दोबारा नहीं खुल पाया है.

भुवी के कमबैक और खुद को लगातार नजरअंदाज किए जाने पर मोहम्मद शमी का गुस्सा फूट पड़ा है. उन्होंने बेहद बेबाक अंदाज में अपनी भड़ास निकाली है. मोहम्मद शमी इससे पहले भी अपनी बयानों से सुर्खियां बटोरने का काम करते रहे हैं.

रेवस्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए जब मोहम्मद शमी से भुवनेश्वर कुमार के चयन और खुद की टीम से चल रही लंबी दूरी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा कि भुवनेश्वर कुमार को भारत के लिए खेलने का मौका मिला और यह उनके लिए अच्छी बात है.

लेकिन उनके चयन से मेरा कोई लेना-देना नहीं है. मुझे जहां भी खेलने का मौका मिलेगा, मैं अपना शत-प्रतिशत दूंगा. फिलहाल मेरा पूरा फोकस रणजी मैच पर है. इसके आगे शमी ने चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट पर तंज कसते हुए कहा कि पिछले दो-तीन साल से मेरे साथ यही सब हो रहा है.

शमी ने कहा कि मैं लगातार प्रदर्शन कर रहा हूं और बंगाल के लिए अपनी फिटनेस साबित कर चुका हूं. इसके बावजूद अगर मुझे दोबारा टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिलता है तो यह मेरा नुकसान नहीं है!

क्यों हो रही है शमी और भुवी की चर्चा?
36 वर्षीय मोहम्मद शमी ने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला 2025 चैम्पियंस ट्रॉफी में खेला था. इसके बाद से फिटनेस समस्याओं और चयनकर्ताओं द्वारा युवा खिलाड़ियों को तरजीह दिए जाने के कारण वह लगातार बाहर चल रहे हैं.
 
दूसरी ओर आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के दम पर भुवनेश्वर कुमार की न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 टीम में वापसी हो चुकी है. माना जा रहा है कि उन्हें वनडे वर्ल्ड कप 2027 की योजनाओं के तहत परखा जा रहा है.

ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा सीरीज में फ्लैट पिचों पर भारतीय गेंदबाजों की हो रही धुलाई के बाद फैन्स और एक्सपर्ट्स लगातार अनुभवी गेंदबाजों की वकालत कर रहे हैं, जिससे शमी का यह दर्द खुलकर सामने आ गया है.

News Desk

Recent Posts

भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी

नई दिल्ली भारत क्रेन, बुल्‍डोजर, टनल बोर‍िंग मशीनों का मैन्‍युफैक्‍चर‍िंग हब बनेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

1 hour ago

छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव: मुख्यमंत्री साय…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक, सांस्कृतिक और वैचारिक परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान…

1 hour ago

जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति….

रायपुर: कभी परिवार की प्यास बुझाने पहाड़ी रास्तों से नाले और झरने से पानी लाना…

1 hour ago

Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक

 नई दिल्ली  Toyota Innova Hycross Facelift की लॉन्चिंग से ठीक पहले इसकी बिना किसी कवर…

1 hour ago

इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना….

रायपुर: स्वास्थ्य किसी भी समाज और राज्य के विकास की आधारशिला है। भारत सरकार द्वारा…

1 hour ago