Uncategorized

बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमला, धू-धू कर जला परिसर

इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर बड़ा हमला हुआ है। यह दूतावास बगदाद के सबसे सुरक्षित इलाके ‘ग्रीन ज़ोन’ में है। अधिकारियों के मुताबिक, हमलावरों ने दूतावास के हेलीपैड पर मिसाइलें दागी। हमला होते ही दूतावास से काला धुआं उठता देखा गया, जिससे आसपास का इलाका दहशत में आ गया।

साथ ही, दूतावास में लगे रडार सिस्टम को एक आत्मघाती ड्रोन से निशाना बनाया गया। सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर हो रहे हैं, उनमें दूतावास के अंदर से उठते धुएं के बादल साफ दिखाई दे रहे हैं। अभी तक अमेरिकी पक्ष ने किसी के घायल होने या नुकसान की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह हमला हाल ही में ‘इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस’ द्वारा अमेरिकी कर्मियों पर इनाम की घोषणा और अमेरिकी विमान को मार गिराने के दावे के बाद हुआ है। इसे सीधे वाशिंगटन को चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। बगदाद का यह दूतावास आमतौर पर बेहद सुरक्षित माना जाता है, लेकिन मिसाइल का हेलीपैड तक पहुंचना सुरक्षा में बड़ी सेंध माना जा रहा है।

admin

Recent Posts

क्या शुरू होने वाला है तीसरा विश्व युद्ध? यूक्रेन, ईरान और दक्षिण चीन सागर में बढ़ते तनाव से दुनिया में चिंता

मार्च 2026 के मध्य में वैश्विक भू-राजनीतिक स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है और दुनिया…

4 minutes ago

लद्दाख हिंसा मामले में सोनम वांगचुक रिहा, केंद्र सरकार ने हटाया NSA केस

लद्दाख में कुछ महीनों पहले हुई हिंसक घटनाओं के बाद हिरासत में लिए गए प्रसिद्ध…

20 minutes ago

“Institute for Blind”:आंखों की रोशनी के बिना, बच्चों की रोशनी बन रहा || NISHABD WITH DEEPAK ARORA

"जहां आंखें नहीं, पर सपने साफ़ देख सकते हैं। 'Institute for Blind' सिर्फ़ एक संस्थान…

1 hour ago

IPL इतिहास का सबसे घातक स्पेल 12 रन देकर इस गेंदबाज ने झटके 6 विकेट!

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का हर सीजन कई नए रिकॉर्ड और यादगार पल…

1 hour ago

सौरव गांगुली ने ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले गौतम गंभीर को लेकर ऐसा क्यों कहा ?

गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय क्रिकेट टीम ने दो आईसीसी की ट्रॉफी अपने नाम…

2 hours ago

भारत में क्‍यों गिर गए अंडे के दाम? क्या है मिडिल ईस्‍ट कनेक्शन ? जानिए कितने हुए सस्ते

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत और खाड़ी देशों के बीच व्यापार पर…

3 hours ago