देश

कोरोना से बचाव को लेकर बड़ा फैसला, PM मोदी से मुलाकात से पहले मंत्रियों को कराना होगा RTPCR टेस्ट

भारत में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। ऐसे में एक बड़ा फैसला लिया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने से पहले मंत्रियों को RT-PCR कराना अनिवार्य कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह फैसला सुरक्षा के तहत लिया गया है ताकि संक्रमण से बचाव किया जा सके। बताए कि कल शाम प्रधानमंत्री मोदी ने विदेश से लौटे डेलिगेशन से अपने आधिकारिक आवास पर मुलाकात की थी। सभी डेलिगेशन के सदस्यों के लिए भी कोविड-19 टेस्ट अनिवार्य किया गया था।

आपको बता दें कि, मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में बीजेपी के सभी सांसद,विधायक और प्रमुख अधिकारी एक महत्तवपूर्ण बैठक में मुलाकात कर सकते है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में हिस्सा लेने वाले सभी लोगों को कोरोना टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए है। पीएम के साथ बैठक से पहले सभी को कोरोना रिपोर्ट पेश करनी होगी।

देशभर में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं, एक्टिव केसों की संख्या 7121 तक पहुंच गई है। अगर बात दिल्ली की करें तो यहां मामूली राहत तो है लेकिन सोमवार को कोविड के 728 केस थे, जो मंगलवार को घटकर 691 हो गए जबकि केरल में सबसे ज्यादा 2053 एक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटे में 96 नए मरीज मिले हैं।

ये भी पढ़ें:

राजस्थान कांग्रेस की एकजुटता, दौसा में बड़ा संदेश

admin

Recent Posts

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

3 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

5 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

6 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

6 hours ago

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

1 day ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

1 day ago