राजधानी दिल्ली में जल संकट समस्या बन गया है। वहीं, मंत्री आतिशी ने जल संकट के संबंध में पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि, अगर संकट का समाधान जल्द ही नहीं किया गया तो वह 21 जून से अनिश्चितकालीन अनशन करेंगी।
आतिशी ने यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हरियाणा राजधानी के हिस्से का पानी नहीं छोड़ रहा है इसलिए दिल्ली जल संकट से जूझ रही है। उन्होंने कहा, ‘‘कल हरियाणा ने दिल्ली के लिए 613 एमजीडी के बजाए 513 एमजीडी पानी छोड़ा। एक एमजीडी पानी 28,500 लोगों के लिए है। इसका अर्थ है कि 28 लाख से अधिक लोगों के लिए पानी नहीं छोड़ा गया।’’
आतिशी ने आगे कहा कि लोग एक ओर भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उन्हें जल संकट का भी सामना करना पड रहा है।‘‘ मैंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जल संकट के संबंध में पत्र लिखा है और उनसे इस मुद्दे को हल करने का अनुरोध किया है। अगर दो दिन में समस्या हल नहीं हुई तो मैं 21 जून से अनिश्चितकालीन अनशन करूंगी।’’
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…