मेधावी विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया प्रेरित….

रायपुर: विकासखंड पुसौर के लगभग 100 मेधावी विद्यार्थियों के लिए प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी से मुलाकात प्रेरणादायी और यादगार अनुभव बन गई। शैक्षिक भ्रमण पर रायपुर पहुंचे विद्यार्थियों ने वित्त मंत्री श्री चौधरी के निज निवास पर उनसे आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान श्री चौधरी ने विद्यार्थियों से खुलकर संवाद किया और शिक्षा, करियर चयन, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा जीवन में सफलता के विभिन्न पहलुओं पर उनका मार्गदर्शन किया।

संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा के अवसरों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, करियर चयन और लक्ष्य निर्धारण से जुड़े कई सवाल पूछे। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने उनकी जिज्ञासाओं का सहजता से समाधान करते हुए कहा कि जीवन में बड़े सपने देखना जरूरी है, लेकिन उन्हें साकार करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य, नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर मेहनत भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और समय का सदुपयोग करने की सीख दी। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि शिक्षा जीवन में आगे बढ़ने और बेहतर भविष्य बनाने का मजबूत आधार है।

उन्होंने कहा कि सफलता की राह में आने वाली असफलताओं से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि उनसे सीख लेकर नए उत्साह के साथ आगे बढ़ना चाहिए। आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने अपने अनुभव भी विद्यार्थियों के साथ साझा किए और उन्हें अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

वित्त मंत्री श्री चौधरी का सहज और आत्मीय संवाद विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से प्रेरणादायक रहा। उन्होंने न केवल विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया, बल्कि उनके साथ आत्मीयता से समय भी बिताया। इस अवसर पर उन्होंने अपने निज निवास पर सभी विद्यार्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी कराई। उनके इस स्नेहपूर्ण व्यवहार से विद्यार्थी काफी उत्साहित और अभिभूत नजर आए। पुसौर विकासखंड के मेधावी एवं जिला स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों के लिए यह मुलाकात केवल एक औपचारिक भेंट तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन्हें जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और सफलता के लिए निरंतर प्रयास करने की नई प्रेरणा दे गई।

News Desk

Recent Posts

विदेशी ऋण सीमा में छूट और दिल्ली-हल्द्वानी एक्सप्रेस-वे के लिए केंद्र से मांगा सहयोग।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए केंद्र…

3 hours ago

इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम

नई दिल्ली इजरायल के डिफेंस पॉवर से तो दुनिया वाकिफ है. अब इस देश ने…

4 hours ago

पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज

पोखरण  अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में वाहन पर…

5 hours ago

पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा

वाशिंगटन अमेरिकी नागरिक और खालिस्तानी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के मामले…

5 hours ago

धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई, रकबा सुधार से लेकर भंडारण-सुरक्षा तक पुख्ता इंतज़ाम……

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य में धान खरीदी वर्ष 2026-27 के दौरान किसानों की समस्याओं और शिकायतों…

5 hours ago

32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन….

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बाल वैज्ञानिकों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और नवाचार की प्रतिभा को राष्ट्रीय…

6 hours ago