बुध ग्रह आज कुंभ राशि को छोड़कर मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 30 अप्रैल तक इसी राशि में रहेंगे। इस बदलाव का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मीन राशि में बुध की स्थिति कमजोर मानी जाती है, लेकिन क्योंकि यह बृहस्पति की राशि है, इसलिए कई लोगों के लिए नीचभंग राजयोग बनने के संकेत भी हैं। इस दौरान लोगों की सोच में आध्यात्मिकता, सकारात्मकता और समझदारी बढ़ सकती है, जिससे कई मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
मेष राशि वालों को इस समय जल्दबाजी से बचकर सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत है, वहीं वृषभ राशि के लोगों के अधूरे काम पूरे होने के योग बन रहे हैं और आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। मिथुन राशि के लिए यह समय करियर में आगे बढ़ने का है, जबकि कर्क राशि वालों को शांत दिमाग से काम लेने और बेवजह बोलने से बचना चाहिए। सिंह राशि के लोगों को हर कदम सोच-समझकर उठाना होगा, वहीं कन्या राशि वालों को मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है।
तुला राशि के जातकों को इस दौरान विवाद और लेन-देन से दूरी बनाकर रखनी चाहिए, जबकि वृश्चिक राशि वालों को धन लाभ और परिवार का सहयोग मिलने के संकेत हैं। धनु राशि के लिए घर-परिवार और प्रॉपर्टी से जुड़े काम पूरे हो सकते हैं और करियर में भी प्रगति होगी। मकर राशि के लोगों के अटके काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
कुंभ राशि के जातकों को मान-सम्मान मिलने और रुका हुआ पैसा वापस आने की संभावना है, वहीं मीन राशि वालों के लिए यह समय खास साबित हो सकता है। उनके काम पूरे होंगे, करियर में सफलता मिलेगी और मानसिक तनाव भी कम होगा।
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों तक मूलभूत सुविधाओं और शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचाने की…