उत्तर प्रदेश

मायावती को ‘मम्मी’ बोल फंसे ‘पुनीत सुपरस्टार’!, FIR दर्ज होने के बाद ‘पुनीत सुपरस्टार’ ने मांगी माफी, “फिर कभी ऐसी गलती नहीं करूंगा”: पुनीत सुपरस्टार

मायावती को ‘मम्मी’ बोल फंसे ‘पुनीत सुपरस्टार’!

सोशल मीडिया पर अपने अजीबो-गरीब और कई बार आपत्तिजनक कंटेंट के लिए मशहूर यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार उर्फ प्रकाश कुमार एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार मामला गंभीर है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती को “मम्मी” कहने और उनके नाम पर वीडियो बनाने को लेकर गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

एफआईआर की शिकायत बसपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र मोहित की ओर से की गई, जिसमें कहा गया है कि यूट्यूबर ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का “अपमान” किया है। बसपा कार्यकर्ताओं में इस वीडियो को लेकर भारी नाराज़गी है। पुलिस से मांग की गई है कि यूट्यूबर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो ताकि भविष्य में कोई भी किसी नेता के सम्मान के साथ खिलवाड़ न कर सके।

पुनीत सुपरस्टार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @puneetsuperr_star पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो मायावती को “मम्मी” कहकर संबोधित करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में वो कहते हैं, “मायावती मम्मी… मेरे को आप बहुत याद आती हो। मैं आपको बहुत याद करता हूं। मम्मी… आप कहां चली गई हो?” इस वीडियो में मायावती की तस्वीर भी लगाई गई थी और ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया।

बसपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि, ये वीडियो न सिर्फ अपमानजनक है, बल्कि इससे मायावती के सम्मान को ठेस पहुंची है। उन्हें देश भर में “बहनजी” के नाम से जाना जाता है और इस प्रकार की भाषा समाज में सौहार्द को बिगाड़ने वाली है।

विवाद बढ़ता देख पुनीत सुपरस्टार ने एक और वीडियो जारी किया और माफ़ी मांगी। वीडियो में वो कहता है, “नमस्कार मेरे दोस्तों। कल रात मैंने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जी पर एक वीडियो बनाया था। मेरा मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। अगर फिर भी किसी की भावना को ठेस पहुंची हो तो मैं हाथ जोड़कर क्षमा मांगता हूं। भविष्य में दोबारा कभी ऐसी गलती नहीं होगी… जय श्रीराम।”

हालांकि ये माफ़ी अब सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में बहस का मुद्दा बन चुकी है कि क्या केवल माफ़ी मांगना इस तरह के कृत्यों के लिए पर्याप्त है, जब कोई व्यक्ति सार्वजनिक रूप से नेताओं का मजाक उड़ाकर या उन्हें गलत ढंग से संबोधित कर उनके समर्थकों की भावनाओं से खेलता है।

ये पहली बार नहीं है जब पुनीत सुपरस्टार ने किसी राजनीतिक नेता पर ऐसा वीडियो बनाया हो। इससे पहले वो सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भी “पापा” कहकर वीडियो बना चुका है। उस वीडियो में उसने कहा था, “अखिलेश पापा, क्या आप अपने इस बेटे को iPhone 16 Pro Max नहीं दिलवा सकते हैं? पापा… पापा दिलवा दो प्लीज पापा।”

इतना ही नहीं, एक और वीडियो में उसने कहा था कि “मोदी और अमित शाह दोनों मेरे पापा हैं। इन्होंने भूखे रहकर देश चलाया है।” और एक अन्य वीडियो में वो राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को भी “पापा” कहकर संबोधित करता है। ये उनकी सोशल मीडिया रणनीति का हिस्सा माना जाता है, जिसमें वो हास्य और व्यंग्य की आड़ में बड़ी हस्तियों का मज़ाक उड़ाकर वायरल कंटेंट तैयार करता है।

पुनीत सुपरस्टार सिर्फ नेताओं को लेकर ही नहीं, आम लोगों को लेकर भी आपत्तिजनक वीडियो बनाता रहा है। उनके यूट्यूब चैनल पर ऐसे कई वीडियो हैं, जिनमें वो भिखारियों के साथ बैठकर उनका मजाक उड़ाते हैं। एक वीडियो में वो कहते हैं, “चाचा इतने काले क्यों हो गए।” इसके अलावा, वो कीचड़ में लेटने, कीचड़ मिला खाना खाने और खुद पर टूथपेस्ट या केमिकल डालने जैसे कंटेंट के लिए भी कुख्यात है।

दो साल पहले पुनीत सुपरस्टार ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में भाग लिया था। लेकिन शो में सिर्फ 24 घंटे के भीतर ही उसे बाहर कर दिया गया। कारण था, घर में उसकी असामान्य हरकतें। उसने शो में एंट्री के बाद ही अपने चेहरे पर टूथपेस्ट लगाया, खुद पर केमिकल डाला और बाकी घरवालों के साथ भी अजीब व्यवहार किया। बिग बॉस ने उसे चेतावनी दी लेकिन उसने नहीं माना। अंततः घरवालों ने उसके खिलाफ वोट कर दिया और उसे शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

सोशल मीडिया पर पुनीत सुपरस्टार की फॉलोइंग काफी बड़ी है। इंस्टाग्राम पर उसके 1 करोड़ से ज्यादा और यूट्यूब पर लगभग 24 हजार फॉलोअर्स हैं। वो मुख्यतः शॉर्ट फॉर्म वीडियो कंटेंट बनाता है, जो अक्सर विवादस्पद, अभद्र और मनोरंजक होने के बीच की रेखा को पार कर जाता है।

admin

Recent Posts

लाल सागर में फिर हूती का हमला, सऊदी अरब के तेल टैंकर को बनाया निशाना; 13 दिन में 8वां जहाज तबाह

नई दिल्ली अमेरिका- ईरान जंग के बीच होर्मुज के साथ-साथ लाल सागर का पानी भी…

15 hours ago

इंदौर में 9 अगस्त को होगा मेगा पौधारोपण अभियान, एक ही दिन में लगाए जाएंगे 1 लाख पौधे

इंदौर  9 अगस्त को मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 1 लाख पौधे रोपे…

15 hours ago

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 9 जिलों में आज मूसलाधार बारिश; 18% कम बरसात से 43 जिले प्रभावित

भोपाल मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में फिलहाल मानसूनी बारिश पर ब्रैक लगा हुआ है।…

15 hours ago

क्या है Safe Harbour? सरकार ने हटाया तो Facebook-Instagram की बढ़ जाएंगी मुश्किलें, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो हटाने का मामला…

15 hours ago

MP में सहारा की 75 फाइलें फिर खुलीं, निवेशकों का फंसा पैसा लौटाने एक्शन में CID

भोपाल   मोटे मुनाफे का लालच देकर आम आदमी के जीवन की गाढ़ी कमाई को ठगने…

15 hours ago

नितिन गडकरी मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, इथेनॉल से जुड़े अपमानजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

मुंबई  बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार (05 अगस्त) को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बड़ी…

15 hours ago