फ़ूड

Masala Pav Bhaji: घर पर आसानी से बनाएं मसाला पाव भाजी, मसाला पाव भाजी से मिलेगा बेहतरीन स्वाद, इस रेसिपी से बनेगी उमदा मसाला पाव भाजी।

Masala Pav Bhaji: घर पर आसानी से बनाएं मसाला पाव भाजी

घर पर वहीं सब पुराना खा खाकर बोर हो चुके हो तो अब नया ट्राई करने के लिए तैयार हो जाओ। चीज वहीं पुरानी और लेकिन इसे बनाने की सामग्री में कुछ नया एड करने से आप अपने जीवन में नया टेस्ट ला सकते हैं। और आज की इस वीडियो में हम आपको बताने वाले हैं मसाला पाव भाजी की ऐसी नई रेसिपी जिसे अगर आप एक बार ट्राई कर लेती हैं तो आप बार बार इसे अपने घर पर बनाने को मजबूर हो जाएंगी।

और आपके दिल दिमाग और सबसे मेन चीज है जीभ पर इसी का स्वाद रह जाएगा। मसाला पाव भाजी बनने के बाद इतनी स्वादिष्ट लगती है कि इसका कोई तोड़ नहीं है क्योंकि घर पर भी वही दाल रोटी खाकर भी इंसान बोर हो जाता है उसी से बचने के लिए आप अपने घर पर ट्राई कर सकती हैं मसाला पाव भाजी की ये रेसिपी। मसाला पाव भाजी की रेसिपी जानने से पहले आइए जान लेते हैं मसाला पाव भाजी बनाने के लिए हमें किस सामग्री की आवश्यकता होगी

मसाला पाव भाजी बनाने की सामग्री :

• 4 पाव
• 2 टेबलस्पून मक्खन
• 1 टीस्पून तेल
• 1 छोटी शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
• 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
• 1 प्याज (बारीक कटी हुआ)
• 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
• ½ कप पका हुआ भाजी मसाला
• ½ टीस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
• ½ टीस्पून हल्दी पाउडर
• 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
• 1 टीस्पून पाव भाजी मसाला
• ¼ टीस्पून गरम मसाला
• 1 टेबलस्पून धनिया पत्ता (बारीक कटा हुआ, गार्निश के लिए)
• 1 नींबू

मसाला पाव भाजी बनाने की विधि :

• मसाला पाव भाजी बनाने के लिए सबसे पहले एक तवा गरम करें और उसमें 1 टेबलस्पून मक्खन और थोड़ा सा तेल डालें। अब इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें, जब तक प्याज हल्का सुनहरा न हो जाए।
• अब इसमें शिमला मिर्च और टमाटर डालें और 2-3 मिनट तक अच्छे से पकाएं, जब तक टमाटर नरम न हो जाए।

• अब हल्दी, लाल मिर्च, पाव भाजी मसाला और गरम मसाला डालें और इसे अच्छे से मिक्स करें। अगर आपके पास बची हुई पाव भाजी है, तो इसे भी डाल सकते हैं, इससे मसाला और भी टेस्टी बनेगा!
• जब मसाला अच्छी तरह से पक जाए, तो इसमें थोड़ा पानी डालकर हल्का गीला कर लें, ताकि मसाला पाव के ऊपर अच्छे से लग सके। अब इसमें धनिया पत्ता डालें और मिक्स करें।

• अब पाव को बीच में से हल्का काट लें और उसी तवे पर 1 टेबलस्पून मक्खन डालकर हल्का सा सेंक लें। फिर हर पाव के अंदर और ऊपर तैयार मसाला भर दें और हल्का सा तवे पर दबाकर सेंकें, ताकि फ्लेवर अच्छे से मिक्स हो जाए।
• ऊपर से थोड़ा धनिया और नींबू का रस डालें, और बस, आपका गर्मागर्म मसाला पाव तैयार है।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

11 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

12 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

13 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

13 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

14 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

14 hours ago