जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मुलाकात, सना और सानिया की खेल उपलब्धियों की मुख्यमंत्री ने की सराहना, आगे बढ़ने के लिए किया प्रोत्साहित….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में नवा रायपुर से आई मार्शल आर्ट की खिलाड़ी बेटियों सना और सानिया ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दोनों बेटियों की खेल उपलब्धियों और पढ़ाई के साथ खेल के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया।

सना और सानिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे मार्शल आर्ट में लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। दोनों गोल्डन कप सहित खेलो इंडिया गेम्स और दमन में आयोजित बीच गेम्स में भी हिस्सा लेकर पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने अपनी खेल उपलब्धियों और भविष्य की तैयारियों के बारे में भी मुख्यमंत्री को जानकारी दी।

दोनों बहनें खेल के साथ शिक्षा को भी समान महत्व दे रही हैं। सना बीकॉम और सानिया बीसीए की पढ़ाई कर रही हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनकी इस लगन की विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि पढ़ाई और खेल दोनों क्षेत्रों में संतुलन बनाकर आगे बढ़ना उनकी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने दोनों बेटियों को अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

News Desk

Recent Posts

Uttarakhand News: संविधान एवं विधि दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान, अभियोजन विभाग को दी 3 अहम सौगातें….

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में संविधान एवं विधि दिवस के…

24 minutes ago

सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन…

29 minutes ago

संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि हमारा संविधान केवल अधिकारों और…

31 minutes ago

बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर

नई दिल्ली एक और बुलेट ट्रेन चलाने की योजना बना ली गई? आप कहोगे कि…

57 minutes ago

PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन

नई दिल्ली  देश की दिग्गज फिनटेक कंपनी फोनपे (PhonePe IPO) के आईपीओ पर एक बड़ा…

58 minutes ago

मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस

मुंबई सीजेपी ने 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन किया था. मुंबई…

58 minutes ago