उत्तराखण्ड

देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटने से कई घर-दुकानें श्रतिग्रस्त, राहत-बचाव कार्य जारी

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सहस्त्रधारा में देर रात बादल फटने से भारी तबाही हुई है। वहीं, अचानक आए सैलाब से कई दुकानें-घर बह गए जबकि मंगलवार तड़के एक पुल बह गया। दो लोग लपाता हो गए है जिनकी तलाश जारी है। मौके पर SDRF, NDRF और स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है।

वहीं, मिली जानकारी के मुताबिक माल देवता तथा मसूरी से भी नुकसान की खबरें सामने आ रही है। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि देहरादून में दो से तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं। मसूरी में एक व्यक्ति की मौत की खबर मिली है, जिसकी पुष्टि की जा रही है।” उन्होंने आगे कहा कि टीमें प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं, जबकि 300 से 400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

बता दें कि, भारी बारिश के कारण देहरादून-हरिद्वार हाइवे पर फन वैली के पास पुल का हिस्सा भी बह गया। मालदेवता के पास सौंग नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। ब्रिज तोड़ते हुए नदी बेकाबू रफ्तार से बह रही है। वहीं, मौसम को देखते हुए पहली क्लास से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों में आज बंद रहेंगे।

आपको बता दें कि, देहरादून में बादल फटने का असर ऋषिकेश में भी देखने को मिल रहा है। चंद्रभागा नदी उफान पर है, पानी हाईवे तक आ पहुंचा है। नदी के बहाव में कई गाड़ियां और लोग फंस गये। तीन लोगों को SDRF की टीम ने चंद्रभागा नदी से रेस्क्यू किया है।

 

वहीं, भारी बारिश के कारण तपकेश्वर महादेव मंदिर के परिसर में 1-2 फीट मलबा जमा हो गया। मंदिर क्षेत्र में भी भारी क्षति होने की जानकारी सामने आ रही है। आईटी पार्क देहरादून के पास सड़कों पर वाहन खिलौनों की तरह बहते नजर आए। दो लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ‘घरों और सरकारी संपत्तियों को काफी नुकसान हुआ है। जनजीवन प्रभावित है, बहुत सारे संपर्क मार्ग कट गए हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ गया है हमारे सभी विभाग युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। PM मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज सुबह मुझसे बात की और सारी जानकारी ली। उन्होंने हमें आश्वासन दिया कि हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। हम आपदा में प्रभावित लोगों की हर तरह की सहायता के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं।’

 

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

6 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

7 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

7 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

10 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

10 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

10 hours ago