मणिशंकर अय्यर

कांग्रेस के एक नेता हैं मणिशंकर अय्यर, वो जब भी कुछ बोलते हैं तो ऐसा बोलते हैं कि विवाद ही हो जाता है। मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर ऐसा ही बयान दिया है कि विवाद हो गया है। लेकिन इस बार ये बयान बीजेपी के लिए नहीं बल्की खुद की पार्टी कांग्रेस के लिए हैं। जिससे कांग्रेस पार्टी भी असहज हो गई है। दरअसल मणिशंकर अय्यर ने इस बार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर तीखी बयानबाजी की है और शैक्षणिक योग्यता को लेकर सवाल उठाया है। उनके इस बयान वाले वीडियो को बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में अय्यर को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि ऐसे आदमी को कैसे देश का प्रधानमंत्री बना दिया गया, जो दो बार फेल हो चुका था।

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है