फ़ूड

Mango Coconut Smoothie: मैंगो-कोकोनट स्मूदी गर्मी में देगी आपको ठंडक, सेहत के लिहाज से भी है बेहद फायदेमंद, बिना झंझट घर पर आसानी से हो जाएगी तैयार।

Mango Coconut Smoothie: मैंगो-कोकोनट स्मूदी गर्मी में देगी आपको ठंडक

गर्मियां आ गई है और गर्मियों में जो सबसे बड़ी दिक्कत आती है वो है कुछ अच्छा और ठंडा ठंडा खाने की। क्योंकि गर्मियों में अक्सर देखा गया है कि ज्यादा चटपटा और तीखा खाना कहीं ना कहीं हमारी सेहत पर बुरा प्रभाव डालती है तो अगर आप भी गर्मियों में कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं, जो स्वाद में भी लाजवाब हो और शरीर को अंदर से ठंडक भी दे, तो आम का जिक्र करना तो बनता है।

क्योंकि आम गर्मियों का राजा है, इसका स्वाद न सिर्फ सीधे दिल तक उतर जाता है, बल्कि ये सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद होता है।
अब सोचिए, अगर इसी आम की मिठास को नारियल के ठंडे और क्रीमी स्वाद के साथ मिलाया जाए तो क्या होगा?

जी हां, हम बात कर रहे हैं मैंगो-कोकोनट स्मूदी की, जो आपकी गर्मियों को बना सकती है और भी खास। न तो इसमें ज्यादा झंझट है और न ही भारी-भरकम सामग्री की जरूरत, बस कुछ आसान चीजें और कुछ मिनटों का वक्त। देखिए इतना बताने के बाद तो आप के मुंह में भी पानी आ गया होगा। तो आइए जानते है मैंगो-कोकोनट स्मूदी की टेस्टी और कूल-कूल रेसिपी को घर पर कैसे बनाया जाएं। तो आइए इसकी रेसिपी जानने से पहले नजर डालते है इसके लिए प्रयोग में आने वाली सामग्री पर।

मैंगो-कोकोनट स्मूदी बनाने के लिए सामग्री

पके हुए मीठे आम – 1 कप (कटा हुआ)
नारियल दूध – 1 कप (अगर न हो तो नारियल पानी और थोड़ा मलाईदार दूध मिला सकते हैं)
दही – ½ कप (ठंडा)
शहद या गुड़ – 1-2 चम्मच (स्वादानुसार)
बर्फ के टुकड़े – 4-5
चुटकी भर इलायची पाउडर (ऑप्शनल)
नारियल की कतरन या पुदीना – गार्निश करने के लिए

मैंगो-कोकोनट स्मूदी बनाने की विधि

मैंगो-कोकोनट स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले आम को धोकर छील लें और टुकड़ों में काट लें।
मिक्सर जार में कटे हुए आम, नारियल दूध, दही और शहद डालें।
अब इसमें बर्फ के टुकड़े और इलायची पाउडर भी डाल दें।
सब कुछ अच्छे से ब्लेंड करें जब तक स्मूदी एकदम क्रीमी और स्मूद न हो जाए।
तैयार स्मूदी को ग्लास में डालें और ऊपर से नारियल की कतरन या पुदीने की पत्तियों से सजाएं।
बस अब ठंडी-ठंडी स्मूदी को तुरंत सर्व करें।

क्यों पिएं मैंगो-कोकोनट स्मूदी?

• ठंडक का एहसास: आम और नारियल दोनों ही शरीर को ठंडा रखने वाले फल हैं।
• एनर्जी से भरपूर: ये स्मूदी नाश्ते में या दोपहर की भूख में इंस्टेंट एनर्जी देती है।
• डाइजेशन में मददगार: दही और नारियल दूध पेट के लिए अच्छे होते हैं।
• स्किन के लिए फायदेमंद: नारियल दूध और आम दोनों ही स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं।
• बच्चों से लेकर बड़ों तक पसंदीदा: इसका मीठा, क्रीमी और फ्रेश फ्लेवर सबको पसंद आता है।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

7 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

8 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

8 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

8 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

8 hours ago