Uncategorized

ममता बनर्जी ने कर डाला बड़ा दावा, ‘मैं संभाल सकती हूं INDI गठबंधन’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के मौजूदा कामकाज पर असंतोष जताया और संकेत दिया कि अगर मौका मिला तो वह इस गठबंधन की कमान संभाल सकती हैं। तृणमूल कांग्रेस नेता बनर्जी ने विपक्षी मोर्चे को संभालने और पश्चिम बंगाल का नेतृत्व जारी रखने की दोहरी जिम्मेदारी निभाने की इच्छा जाहिर की।

एक इंटरव्यू में ममजा बनर्जी ने कहा इंडिया को संभालने की जिम्मेदारी मोर्चे के नेतृत्व करने वालों पर है। अगर वे इसे नहीं चला सकते तो वो क्या कर सकती हैं? वो बस इतना कहना चाहेंगी कि सभी को साथ लेकर चलना होगा। ममता ने इस बात पर जोर दिया कि वे बंगाल से बाहर नहीं जाना चाहतीं, लेकिन जरूरत पड़ने पर गठबंधन का संचालन वहीं से कर सकती हैं।

बीजेपी विरोधी एक मजबूत नेता के रूप में उभरी ममजा बनर्जी से जब पूछा गया कि वह गठबंधन में नेतृत्व की भूमिका निभाने से क्यों हिचकिचा रही हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, अगर मौका मिला, तो वो यह तय करने के लिए तैयार हैं कि गठबंधन सही तरीके से चले. ममता की यह टिप्पणी तब आई जब उनके सांसद कल्याण बनर्जी ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों से ममता बनर्जी को इंडिया ब्लॉक का “स्वाभाविक नेता” स्वीकार करने का आह्वान किया। जबकि कांग्रेस को पारंपरिक रूप से इंडिया ब्लॉक में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में देखा जाता है, बनर्जी की टीएमसी ने लगातार उनके लिए गठबंधन की बागडोर संभालने की वकालत की है, यह तर्क देते हुए कि उनका नेतृत्व बीजेपी को बेहतर चुनौती दे सकता है।

गौरतलब है कि इंडिया ब्लॉक का गठन बीजेपी विरोधी दलों के सामूहिक मोर्चे के रूप में किया गया है, जिसमें दो दर्जन से अधिक राजनीतिक दल शामिल हैं. हालांकि, आंतरिक मतभेद और समन्वय की कमी ने गठबंधन की कार्यक्षमता पर सवाल उठाए हैं, साथ ही आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है. ममता बनर्जी की इस टिप्पणी से पता चल रहा है कि इंडिया ब्लॉक के भीतर कितनी आपसी असहमति है.

admin

Recent Posts

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुले दिल्ली के तीन बड़े मेट्रो स्टेशन, DMRC ने बहाल की सेवाएं

राजधानी दिल्ली में छात्र आंदोलन के बीच आम लोगों के लिए राहत की खबर है।…

39 minutes ago

शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले-

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

3 hours ago

राहुल गांधी ने छात्रों के आंदोलन पर रखीं तीन मांगें, सरकार पर साधा निशाना, पीएम को लेकर कही ये बात

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन जारी है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

5 hours ago

मोहन भागवत बोले- बच्चों पर आदेश नहीं, संवाद और संस्कार का असर सबसे ज्यादा

दिल्ली में आयोजित विश्व मंगलम् सभा के कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन…

5 hours ago

सब्जी बेचने से कॉमनवेल्थ तक… झंडू कुमार ने जीता भारत के लिए पहला पदक

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला पदक दिलाने वाले पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार…

6 hours ago

बिहार से गिरफ्तार हुआ TET पेपर लीक का मुख्य आरोपी, जांच में हो सकते हैं बड़े खुलासे

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।…

6 hours ago