?>
केजरीवाल के 'शीशमहल' पर आया बड़ा फैसला

दिल्ली सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सिविल लाइंस स्थित 6-फ्लैगस्टाफ रोड पर बने इस सरकारी बंगले को अब स्टेट गेस्ट हाउस और अत्याधुनिक कल्चरल सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा।

बीजेपी सरकार लंबे समय से इस सरकारी आवास को “शीशमहल” कहकर निशाना बनाती रही है। अब सरकार ने तय किया है कि इस परिसर का इस्तेमाल सरकारी और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए किया जाएगा। सरकार की योजना के अनुसार, यहां देश और विदेश से आने वाले सरकारी प्रतिनिधिमंडलों, विशिष्ट अतिथियों (VVIP) और वरिष्ठ अधिकारियों के ठहरने के लिए सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस स्टेट गेस्ट हाउस बनाया जाएगा। इसके साथ ही परिसर में एक आधुनिक कल्चरल सेंटर भी विकसित किया जाएगा, जहां विभिन्न सांस्कृतिक और सरकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।

सरकार का कहना है कि इस परियोजना का उद्देश्य राजधानी में आने वाले महत्वपूर्ण मेहमानों के लिए बेहतर आवास और सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए भवन में आवश्यक बदलाव और आधुनिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। फिलहाल सरकार की ओर से इस योजना की तैयारी शुरू कर दी गई है। आने वाले समय में संबंधित विभाग इसके विकास और निर्माण कार्य को आगे बढ़ाएंगे।

ये भी पढ़ें:

By admin