देश

LPG सब्सिडी पर बड़ा अपडेट, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम

रसोई गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। LPG सब्सिडी को लेकर 1 अक्टूबर 2026 से नियम में बदलाव होने जा रहा है। अगर आप सब्सिडी वाले रेट पर LPG सिलेंडर का लाभ लेते हैं, तो आपके लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा करना जरूरी होगा।

सरकार के मुताबिक, जिन LPG उपभोक्ताओं का बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं होगा, उन्हें सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं, जिन लोगों की आधार ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है, उन्हें दोबारा इसे कराने की जरूरत नहीं होगी।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 19 सितंबर तक देश में करीब 27.43 करोड़ सक्रिय घरेलू LPG कनेक्शन में से लगभग 89.9 प्रतिशत उपभोक्ता बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा कर चुके थे। यानी अभी भी कुछ उपभोक्ताओं को यह प्रक्रिया पूरी करनी बाकी है।

कैसे करा सकते हैं आधार ऑथेंटिकेशन?

इसके लिए LPG उपभोक्ताओं को जरूरी नहीं कि किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ें। गैस सिलेंडर की डिलीवरी के समय भी बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन कराया जा सकता है। इसके अलावा, LPG डिस्ट्रीब्यूटर के ऑफिस जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। अगर आप घर से ही प्रक्रिया पूरी करना चाहते हैं, तो संबंधित गैस कंपनी के मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इंडेन ग्राहक IndianOil ONE, भारत गैस ग्राहक HelloBPCL और HP Gas ग्राहक HP PAY ऐप के जरिए आधार ऑथेंटिकेशन कर सकते हैं।

ऑथेंटिकेशन नहीं कराया तो क्या होगा?

सरकार के अनुसार, अगर कोई उपभोक्ता बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं करता है तो उसका LPG कनेक्शन या सिलेंडर मिलना बंद नहीं होगा। हालांकि, ऐसे उपभोक्ता को सब्सिडी का फायदा नहीं मिलेगा और उसे LPG सिलेंडर बाजार कीमत पर खरीदना पड़ सकता है।

सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सब्सिडी का लाभ केवल पात्र परिवारों तक पहुंचे। साथ ही, डुप्लीकेट या अपात्र कनेक्शन की पहचान करने और घरेलू सब्सिडी वाले LPG के व्यावसायिक इस्तेमाल को रोकने में भी मदद मिलेगी।

यह अभियान अक्टूबर 2023 में शुरू किया गया था। इसकी समयसीमा पहले 30 जून रखी गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया। ऐसे में जिन LPG उपभोक्ताओं ने अभी तक आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन नहीं कराया है, उन्हें 30 सितंबर तक यह प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

ईरान से जंग पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- अमेरिका जल्द जीतेगा युद्ध

वाशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध को लेकर एक फिर…

1 hour ago

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से टिकट चेकिंग का बड़ा अभियान

नई दिल्ली भारतीय रेलवे 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक टिकट चेकिंग का विशेष…

1 hour ago

रेवंत रेड्डी के ‘राम-शिव’ बयान पर विवाद, BJP ने साधा निशाना

हैदराबाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सोमवार को उत्तर और दक्षिण भारत की धार्मिक…

2 hours ago

भारत को ट्रंप के टैरिफ से बड़ी राहत, इन दवाओं पर नहीं लगेगा 100% शुल्क

वाशिंगटन अमेरिका भारत समेत कई देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की बात कर रहा…

2 hours ago

गोविंदा-कोमल रानी की डेटिंग पर सुनीता ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं अब खुद पर ध्यान दे रही

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी मुश्किल दौर से गुजर रही है. डेटिंग की…

3 hours ago

राशन कार्डधारकों के लिए बड़ा अपडेट, 1.58 करोड़ कार्ड अक्टूबर से हो सकते हैं बंद

नई दिल्ली अगर आप राशन कार्डधारक हैं और आपने कई महीनों से राशन नहीं लिया…

3 hours ago