Uncategorized

बिहार में बड़ा हादसा, शीतला माता मंदिर में मची भगदड़ से अब तक 8 लोगों की मौत, कई जख्मी

बिहार के नालंदा जिले स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। इस दुर्घटना में आठ लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार के अवसर पर मंदिर में दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे थे। भीड़ अपेक्षा से कहीं ज्यादा होने के बावजूद वहां पर्याप्त सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था नहीं थी। इसी दौरान कुछ लोग जल्दी दर्शन करने के प्रयास में लाइन तोड़कर आगे बढ़ने लगे, जिससे अचानक अफरा-तफरी मच गई।

हालात इतने बिगड़ गए कि लोग एक-दूसरे पर गिरते चले गए और देखते ही देखते भगदड़ की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई और कई लोग भीड़ में दब गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago