ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़ा बदलाव, 13 साल बाद नाथन लायन बाहर; दो नए खिलाड़ियों को मौका

मेलबर्न
ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है. सबसे चौंकाने वाला फैसला दिग्गज ऑफ स्पिनर नाथन लायन को बाहर रखने का रहा. लायन 2013 से ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख स्पिनर रहे हैं, लेकिन हालिया प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं ने उनकी जगह कोरी रोचिचियोली पर भरोसा जताया है. रोचिचियोली और बल्लेबाज जैक क्लेटन को पहली बार टेस्ट टीम में चुना गया है। 

39 साल के नाथन लायन ने 2011 में टेस्ट डेब्यू किया था. लायन अब तक 145 टेस्ट मैचों में 577 विकेट हासिल किए हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए उनसे ज्यादा टेस्ट विकेट सिर्फ शेन वॉर्न (708) ने लिए हैं. टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में लायन छठे स्थान पर हैं। 

हालांकि, साउथ अफ्रीका दौरा नाथन लायन के लिए अच्छा नहीं रहा. तीन मैचों में उन्होंने 43.67 की औसत से छह विकेट लिए और गकेबरहा में दूसरे टेस्ट से बाहर भी रहे. इसके बाद शेफील्ड शील्ड में वापसी करते हुए न्यू साउथ वेल्स के लिए दो मैचों में सात विकेट झटके। 

मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने माना कि हालिया मुकाबलों में नाथन लायन गेंद से अपेक्षित प्रभाव नहीं छोड़ सके. इसके बावजूद उन्होंने अनुभवी स्पिनर के योगदान को अहम बताया. बेली ने कहा कि लायन का अनुभव और स्किल टीम के लिए अब भी उपयोगी हो सकता है। 

चयनकर्ताओं ने 29 वर्षीय कोरी रोचिचियोली को स्पिन विभाग में मौका दिया है. उन्होंने इस सीजन वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए 33.88 की औसत से 18 विकेट लिए हैं. पिछले सप्ताह तस्मानिया के खिलाफ शतक लगाकर उन्होंने अपनी बल्लेबाजी क्षमता भी दिखाई. वहीं, जैक क्लेटन पहली बार टेस्ट टीम में चुने गए हैं. कूपर कोनोली और मार्नस लाबुशेन को इस बार टीम में जगह नहीं मिली है। 

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट 9 दिसंबर से पर्थ में शुरू होगा. इसके बाद सीरीज के मुकाबले एडिलेड, मेलबर्न और सिडनी में खेले जाएंगे.

ऑस्ट्रेलिया टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जैक क्लेटन, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, माइकल नेसर, मैट रेनशॉ, कोरी रोचिचिओली, स्टीव स्मिथ और मिचेल स्टार्क.

 

News Desk

Recent Posts

उफरैंखाल को मिली 8.73 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गांव उफरैंखाल में शिक्षा और खेल सुविधाओं को विस्तार देने…

5 hours ago

बेटियों को समान अवसर और सुरक्षित माहौल देना सबकी जिम्मेदारी : रेखा आर्या

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल…

5 hours ago

पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की

मॉस्को  रूस और पश्चिमी देशों के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…

6 hours ago

सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका

दुबई  जियोपॉलिटिक्स में कई बार बड़े-बड़े सपने तो खूब बुने जाते हैं, लेकिन प्लानिंग की…

6 hours ago

रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा

कोलकाता   भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि रिंकू सिंह को कोलकाता…

6 hours ago

13 जिलों में परखी गई आपदा से निपटने की तैयारी।

भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने जैसी आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील उत्तराखंड में शनिवार…

6 hours ago