दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को बड़ा झटका दिया। अदालत ने पार्टी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ अकाउंट को तुरंत बहाल करने की मांग को मानने से इनकार कर दिया। इस मामले की सुनवाई जस्टिस पुरुषैन्द्र कुमार कौरव की अदालत में हुई।
यह याचिका कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की ओर से दायर की गई थी। अभिजीत दीपके पहले आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े रहे हैं। उन्होंने हाल ही में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम से एक नया राजनीतिक और सामाजिक अभियान शुरू किया था।
दरअसल, यह पूरा विवाद चीफ जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद शुरू हुआ था। एक सुनवाई के दौरान उन्होंने फर्जी और अवैध डिग्री के जरिए कानूनी पेशे में आने वालों पर टिप्पणी करते हुए ‘कॉकरोच’ और ‘परजीवी’ जैसे शब्द इस्तेमाल किए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर काफी बहस छिड़ गई।
इसी बीच 16 मई को कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत की गई। पार्टी का दावा है कि उसका मकसद युवाओं की आवाज को मजबूत करना और सरकार से जवाब मांगना है।
पार्टी का ‘X’ अकाउंट 21 मई को भारत में ब्लॉक कर दिया गया था। इसके बाद समर्थकों ने ‘Cockroach Is Back’ नाम से नया अकाउंट बनाया, जिसके लाखों फॉलोअर्स हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर यह अभियान अपने अलग अंदाज और प्रतीकों की वजह से तेजी से चर्चा में आया।
कॉकरोच जनता पार्टी ने हाल ही में NEET-UG 2026 पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था की कथित खामियों को लेकर अभियान भी शुरू किया था। पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है।
वहीं, चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने अपनी टिप्पणी को लेकर बाद में सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि उनकी टिप्पणी युवाओं के खिलाफ नहीं थी, बल्कि उन लोगों के खिलाफ थी जो फर्जी डिग्रियों के जरिए कानूनी पेशे में प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया के कुछ हिस्सों ने उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बहराइच दौरे के दौरान 352 करोड़…
भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव एक बार फिर टीम चयन को लेकर…
कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) 2026 की शुरुआत अब सिर्फ दो दिन बाद, 23 जुलाई से होने…
पंजाब से बड़ी संख्या में किसान मंगलवार सुबह से दिल्ली कूच की तैयारी में शंभू,…
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश की शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर केंद्र…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है।…