दिल्ली धमाके में बड़ा एक्शन

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते सोमवार की शाम लाल किले के मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास करीब 6 बजकर 50 मिनट पर हुए भीषण धमाके ने दिल्ली को दहला दिया। बता दें कि, एक Hyundai I-20 कार में अचानक विस्फोट हुआ, जिससे आग तेजी से फैल गई और आसपास खड़ी गाड़ियां और कई ऑटो जलकर खाक हो गए। वहीं, इस हादसे में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं, घयालों का एलएनजेपी अस्पताल (LNJP Hospital) में इलाज चल रहा है।

दिल्ली धमाके में बड़ा एक्शन (Photo- AFP)

आपको बता दें कि,धमाके के बाद इलाके में भारी अफरातफरी मच गई। वहीं, चश्मदीदों के अनुसार, मौके पर चारों ओर धुआं और लाशों के टुकड़े बिखरे थे। धमाके की सूचना मिलते ही 20 से अधिक फायर टेंडर, दिल्ली पुलिस, एनएसजी, एनआईए और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं। सरकार ने इसे संभावित आतंकी हमला मानते हुए यूएपीए (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया है। गृहमंत्री अमित शाह ने मौके का दौरा कर जांच के आदेश दिए। राष्ट्रीय राजधानी में धमाके बाद मुंबई सहित बड़े शहरों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

जांच में खुलासा हुआ कि i20 कार विस्फोट से पहले करीब तीन घंटे सुनहरी मस्जिद के पास पार्क थी। शुरुआती जांच में फिदायीन हमले की आशंका जताई गई है। वहीं, इस हमले में चार डॉक्टर्स के कनेक्शन सामने आए हैं। बता दें कि, लाल किले के पास हुए धमाके के बाद सभी राज्यों की पुलिस एक्शन मोड़ पर है।

यूपी एटीएस ने भी सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर में कई ठिकानों पर छापेमारी की है। वहीं, अब तक 7 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है जबकि, फरीदाबाद मॉड्यूल के आदिल के करीबियों से भी पूछताछ हो रही है। वहीं AQIS मॉड्यूल से जुड़े बिलाल खान के मोबाइल से 4000 संदिग्ध नंबर बरामद हुए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुए धमाके के बाद जांच एजेंसियों ने अब तक जम्मू-कश्मीर से कुल 6 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने 11 नवंबर की रात पुलवामा के संबूरा इलाके से तीन संदिग्धों- आमिर राशिद मीर, उमर राशिद मीर और तारिक मलिक को गिरफ्तार किया। वहीं डॉक्टर उमर नबी के परिजन – जाहूर, आशिक और शमीमा बानो से हिरासत में पूछताछ जारी है।

बता दें कि, दिल्ली लाल किला धमाके की जांच में स्पेशल सेल के सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने फरीदाबाद क्राइम ब्रांच और जम्मू-कश्मीर पुलिस से वहां से बरामद हुए विस्फोटक से जुड़ी जानकारी मांगी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed