देश

BPSC AEDO परीक्षा धांधली केस में बड़ा एक्शन, बायोमीट्रिक ऑपरेटर गिरफ्तार

बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है। अप्रैल 2026 में हुई BPSC की AEDO परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में बायोमीट्रिक ऑपरेटर अतुल राज पांडेय को पटना से गिरफ्तार किया गया है।

जांच एजेंसी के मुताबिक, अतुल राज एक सॉल्वर गैंग के संपर्क में था। वह कंकड़बाग के रघुनाथ उच्च बालिका विद्यालय परीक्षा केंद्र पर बायोमीट्रिक ऑपरेटर की जिम्मेदारी संभाल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान परीक्षा में गड़बड़ी की योजना बनाई गई।

जांच के दौरान अतुल की सहकर्मी दीपिका कुमारी के मोबाइल से परीक्षा से जुड़े कई अहम डिजिटल सबूत मिले। वहीं, परीक्षा केंद्र से अतुल का मोबाइल भी जब्त किया गया था। इन सबूतों की जांच के बाद EOU को उसकी भूमिका के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

इस मामले की जांच तब तेज हुई थी, जब पटना के एएन कॉलेज परीक्षा भवन में परीक्षार्थी रोशन कुमार को बायोमीट्रिक कर्मी अंशुप्रिया से उत्तर पुर्जा लेते हुए पकड़ा गया था। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया और अतुल राज पांडेय का नाम भी सामने आया।

EOU के अनुसार, अतुल ने अप्रैल में हुई सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी और सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी यानी AEDO परीक्षा में कई केंद्रों को प्रभावित करने की कोशिश की थी। परीक्षा में बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आने के बाद BPSC ने दोनों परीक्षाओं को रद्द कर दिया था।

पूछताछ के दौरान अतुल ने सॉल्वर गैंग से जुड़े कुछ लोगों के नाम भी बताए हैं। EOU अब इन लोगों की जानकारी की जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरे नेटवर्क में कितने लोग शामिल थे और परीक्षा केंद्रों तक उनकी पहुंच कैसे हुई।

जांच में यह भी पता चला है कि अतुल पहले कई जैमर और बायोमीट्रिक कंपनियों के साथ अलग-अलग परीक्षाओं में काम कर चुका है। वह इन कंपनियों को कर्मचारियों की सुविधा भी उपलब्ध कराता था। अब जांच इस बात पर भी हो रही है कि क्या इसी अनुभव का इस्तेमाल परीक्षा केंद्रों और बायोमीट्रिक सिस्टम तक पहुंच बनाने के लिए किया गया था। इस मामले में 23 अप्रैल 2026 को श्रीकृष्णापुरी थाने में लोक स्वच्छता पदाधिकारी परीक्षा में नकल और कदाचार को लेकर केस दर्ज किया गया था। अब EOU इस मामले से जुड़े बाकी पहलुओं की भी जांच कर रही है।

गिरफ्तारी के बाद अतुल राज पांडेय को बुधवार देर रात बेऊर जेल भेज दिया गया। EOU की कार्रवाई के बाद इस परीक्षा धांधली से जुड़े नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है। जांच आगे बढ़ने पर और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

admin

Recent Posts

सीएम धामी बोले- लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है पत्रकारिता, प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तरांचल प्रेस क्लब की स्मारिका…

2 hours ago

अवैध निर्माण पर एमडीडीए सख्त, मसूरी के होटल अतिथि में 12 कमरे और बेसमेंट सील

मसूरी में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई…

2 hours ago

मानदेय और मनरेगा मजदूरी बढ़ाने की मांग, ग्राम प्रधानों ने तोड़ी बैरिकेडिंग

10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश प्रधान संगठन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को परेड ग्राउंड…

3 hours ago

महिला कलाकारों के क्रिकेट टूर्नामेंट में गंगा फाइटर्स का दबदबा, विजेता टीम का हुआ सम्मान

बलूनी क्रिकेट एकेडमी में आयोजित यूडब्ल्यूएपीएल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में गंगा फाइटर्स ने रोमांचक…

3 hours ago

नमो भारत स्टेशनों पर दिखेगी भारतीय कला-संस्कृति की झलक, यात्रियों को मिलेगा विरासत का अनुभव

 नई दिल्ली  नमो भारत ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही यात्रा के…

3 hours ago

6G से पहले Jio की बड़ी तैयारी, आकाश अंबानी बोले- स्वदेशी सैटेलाइट टेक्नोलॉजी पर काम तेज

मुंबई  रिलायंस जियो अब सिर्फ 5G नेटवर्क तक सीमित नहीं रहना चाहता. कंपनी अगली पीढ़ी…

3 hours ago