जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, एक आतंकी ढेर

गांदरबल जिले में मंगलवार शाम सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। अरहामा इलाके में हुई इस कार्रवाई में एक आतंकी को मार गिराया गया है। यह संयुक्त ऑपरेशन भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू किया था।

सूचना मिली थी कि इलाके में 2-3 आतंकी छिपे हुए हैं, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। जैसे ही जवान संदिग्ध ठिकानों के पास पहुंचे, आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान एक आतंकी मारा गया।

सेना ने इस मिशन को “ऑपरेशन अरहामा” नाम दिया है और फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। आशंका है कि 1-2 आतंकी अभी भी छिपे हो सकते हैं, इसलिए अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है।

रिहायशी और संवेदनशील इलाके को देखते हुए सुरक्षाबल बेहद सावधानी से ऑपरेशन चला रहे हैं ताकि किसी नागरिक को नुकसान न पहुंचे। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मुठभेड़ स्थल की ओर जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

50 minutes ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

3 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

5 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

5 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago