Categories: देश

‘शहजाद भट्टी नेटवर्क’ पर बड़ा एक्शन, केंद्र ने UAPA के तहत घोषित किया आतंकी संगठन

नई दिल्ली

केंद्र सरकार ने पाकिस्तान से संचालित 'शहज़ाद भट्टी नेटवर्क' पर बड़ा ऐक्शन लेते हुए उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन घोषित किया है। बुधवार (16 सितंबर) को गृह मंत्रालय (MHA) ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि 'शहज़ाद भट्टी नेटवर्क' को गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया जाता है। गृह मंत्रालय ने कहा कि यह समूह हथियारों, विस्फोटकों और नशीले पदार्थों की सीमा-पार तस्करी में शामिल है, साथ ही यह युवाओं और छोटे-मोटे अपराधियों को आतंकवाद की ओर उकसाता भी है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय की तरफ से सोशल मीडिया एक्स पर एक आधिकारिक पोस्ट में कहा गया है, “आतंकवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस (सख्त रुख) की प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की सोच को आगे बढ़ाते हुए, गृह मंत्रालय ने UAPA के तहत शाहज़ाद भट्टी नेटवर्क को आतंकवादी संगठन घोषित किया है। यह समूह हथियारों, विस्फोटकों और नशीले पदार्थों की सीमा-पार तस्करी में शामिल है और युवाओं तथा छोटे-मोटे अपराधियों को आतंकवाद के लिए उकसाता है। भारत के लोकतांत्रिक ढांचे और सांप्रदायिक सद्भाव को निशाना बनाते हुए, यह सिंडिकेट नफरत फैलाने वाला डिजिटल कंटेंट भी प्रकाशित करता था।”

क्या है शाहजाद भट्टी नेटवर्क?
गृह मंत्रालय के अनुसार, ‘शाहज़ाद भट्टी नेटवर्क (SBN)’ एक ऐसा संगठन है जिसका मकसद भोले-भाले युवाओं और स्थानीय अपराधियों को शामिल करके सीमा पार से हथियार, विस्फोटक और नशीले पदार्थों की तस्करी करना है। साथ ही, आतंकवादी गतिविधियों के ज़रिए देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, सांप्रदायिक सद्भाव और आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करना भी इसका मकसद है। इस साल के जश्न-ए-आजादी से ठीक पहले भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान से संचालित होने वाले इस आतंकी नेटवर्क के खिलाफ 14 राज्यों में एक साथ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की थी और उसके 200 से अधिक गुर्गों को गिरफ्तार किया था।

मंत्रालय के मुताबिक, 'शाहज़ाद भट्टी नेटवर्क (SBN)’ हिंसक गतिविधियों के ज़रिए आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है, जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़ती है। साथ ही, यह संगठन भड़काऊ संदेश फैलाने के लिए अलग-अलग डिजिटल कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहा है, जो देश की अखंडता के लिए एक बड़ी चुनौती है। यह नेटवर्क सोशल मीडिया के जरिए देश भर में हिंसा और जासूसी का नेटवर्क फैलाता था। ये नेटवर्क इंस्टाग्राम-फेसबुक से 'आतंकी भर्ती' करता था। उसके निशाने पर जेन-जी यानी 18 से 23-30 साल तक के बेरोजगार युवक हुआ करते थे।

News Desk

Recent Posts

Jaipur Ring Road: जयपुर को ट्रैफिक जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत! 99.35 KM लंबी 6 लेन उत्तरी रिंग रोड से बदल जाएगी शहर की रफ्तार

जयपुर, राजस्थान। राजधानी जयपुर में लगातार बढ़ती वाहनों की संख्या और ट्रैफिक जाम की समस्या…

8 minutes ago

राजस्थान के एक ही गांव की 3 बेटियां बनीं सरपंच, पहली बार लड़ा चुनाव और तीनों ने दर्ज की जीत, अब बदलेंगी पंचायतों की तस्वीर?

सीकर, राजस्थान। राजस्थान के नीमकाथाना क्षेत्र की बांसड़ी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाला छापर…

17 minutes ago

सांवरिया सेठ मंदिर का अनोखा चोर! ₹2 लाख के गहने चुराए, 48 घंटे बाद लौटाए और साथ में चढ़ाए ₹201

भीलवाड़ा, राजस्थान। जिले के मांडल कस्बे की मोहन कॉलोनी स्थित सांवरिया सेठ मंदिर में हुई…

24 minutes ago

कौन हैं अभिषेक चौधरी? किसान परिवार से निकलकर बने राजस्थान यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, जानिए छात्र राजनीति से यहां तक का सफर

जयपुर, राजस्थान। राजस्थान यूथ कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी मूल रूप से फलोदी जिले…

30 minutes ago

Mount Abu Weather: गुरु शिखर पर 10 डिग्री तक पहुंचा पारा, माउंट आबू में बढ़ी ठंड, नक्की झील पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़

सिरोही, राजस्थान। राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में मौसम ने करवट लेना शुरू…

38 minutes ago